गुरुवार को हुई संगीत सेरेमनी में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जमकर लोगों का मनोरंजन तो किया ही, इस जोड़ी ने सबका ध्यान भी आकर्षित किया। इस दौरान दिव्यांका डीजे बनकर संगीत सेरेमनी में अपनी धुनों पर दूल्हे विवेक को नचाती नजर आई। दिव्यांका-विवेक ने इस मौके पर कई गानों पर परफॉर्म भी किया। इतना ही नहीं दिव्यांका के परिवार ने भी कई गानों पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर दुल्हे विवेक भी मुस्कुराते हुए नजर आए।