
Diwali, Diwali 2017, Deepawali 2017, Deepawali, Lakshmi Sadhana Mantra, Lakshmi Sadhana Mantra in Hindi, Rashi Anusaar Lakshmi Sadhana
भोपाल। देशभर में दीवाली की तैयारियां जारी हैं। राजधानी भोपाल में भी दीपावली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कुछ लोगों को चर्चा करते सुना कि कहते हैं दीपावली का पूजन विधि-विधान से किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। पर क्या आप जानते हैं कि विधि-विधान के साथ यह भी जरूरी है कि आप राशि के अनुसार कुछ जरूरी मंत्रों से मां लक्ष्मी का आह्वान कर उन्हें खुश कर सकते हें। आपकी राशि के हिसाब से सही मंत्रोच्चारण सुनकर मां की कृपा से आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहेगा और ये दीपावली परिवार में खुशहाली समृद्धि देकर जाएगी।अगर आप भी दिवाली (Diwali) का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) जानना चाहते हैं तो पढ़िए आपकी राशि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ समय और शुभ मंत्र कौन सा है। Rashi Anusaar Lakshmi Sadhana Mantra in Hindi – ये हैं राशि अनुसार दिवाली पर लक्ष्मी साधना मंत्र...
* मेष राशि के व्यक्तियों को जिनका नाम चू, चे, चौ, ला, ली, लू लै, ले, लौ या अ अक्षर से शुरु होता है उन्हें शाम के समय वृषम लग्न में देवी लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए। इस राशि के व्यक्ति 'ओम ऐं क्लीं सौं:' इस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी माता की पूजा करें।
* जिन व्यक्तियों के नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षर से शुरु होता है उनकी राशि वृष होती है। ऐसे व्यक्तियों के रात के सयम सिंह लग्न में देवी लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए धन दायक मंत्र है 'ओम ऐं क्लीं श्रीं'
* जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू ते इन अक्षरों से शुरु होता है वह तुला राशि के व्यक्ति होते हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र है। इनके लिए शाम के समय वृषभ लग्न में देवी लक्ष्मी माता की पूजा करना शुभ फलदायी होगा। आपके लिए शुभ मंत्र है 'ओम ह्रीं क्लीं श्री'।
* मंगल की वृश्चिक राशि में जिनका जन्म होता है, उनके नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से शुरु होता है। इनके लिए दीपावली पूजन का शुभ समय रात के समय सिंह लग्न है। इनके लिए शुभ मंत्र है 'ओम, ऐं क्लीं सौं:'
* जिनके नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे होता है वह धनु राशि के व्यक्ति होते हैं। इस राशि के व्यक्ति शाम के समय वृषभ लग्न में दीपावली पूजन करें। आपके लिए धन दायक मंत्र है 'ओम, ऐं ह्रीं क्लीं सौं:'।
* जिनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से शुरु होता है वह कर्क राशि के होते हैं। इन्हें दीपावाली पूजन वृषभ लग्न में शाम के समय करना चाहिए। इस राशि के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का मंत्र है 'ओम, ऐं क्लीं श्रीं'।
* नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे होता है वह सिंह राशि के व्यक्ति होते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन्हें दीपावाली पूजन रात्रि में सिंह लग्न में करना चाहिए। इनके लिए धन दायक मंत्र है 'ओम, ह्रीं श्री सौं:'।
* जिनकी राशि कन्या है यानी नाम का पहला अक्षर टो, पा, पी, पू, षी, ण, ठ, पे, पो से शुरु होता है उन्हें सिंह राशि में रात्रि के समय दीपावली पूजन करना चाहिए। आपके लिए शुभ मंत्र है 'ओम श्रीं ऐं सौं'।
* शनि की राशि मकर में जिनका जन्म होता है उनके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरु होता है। इस साल दीपावली पर इन्हें सिंह लग्न में रात्रि के समय इन्हें लक्ष्मी पूजन करना चाहिए। लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 'ओम ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:' से देवी की पूजा करें।
* जिनका जन्म कुंभ राशि में हुआ है, नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा है तो आपको दीपावली की पूजा सिंह लग्न में करनी चाहिए। आपके लिए शुभ मंत्र है 'ओम ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं'।
Updated on:
12 Oct 2017 02:16 pm
Published on:
12 Oct 2017 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
