5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाने के पहले बिलकुल ना करें ये 5 काम, वरना हो जाएगी गंभीर बीमारी

क्या आपको पता है नहाने से आपको लाभ होता है लेकिन आपको नुकसान भी होता है

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 08, 2020

नहाने के पहले बिलकुल ना करें ये 5 काम, वरना हो जाएगी गंभीर बीमारी

भोपाल/ रोज नहाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे जीवन में फ्रेशनेस रहती है। रोज नहाना डेली रूटीन में शामिल होता है, कुछ लोग तो दिन में दो बार नहाते हैं। खासकर गर्मी में लोग दो बार नहाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नहाने से आपको लाभ होता है लेकिन आपको नुकसान भी होता है। कैसे आइए जानते हैं-

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोज नहाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन कुछ बातों का नहाने से पहले ध्यान रखना बहुत जरुरी है वरना आपकी सेहत के लिए ये बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, एक्पर्ट्स का कहना है कि कई बार गलत तरीके से नहाने से लोग सर्दी-खांसी या सिर दर्द का भी शिकार हो जाते हैं और अगर नियमित रूप से ऐसा किया जाए तो, आप गंभीर रूप से भी बीमार भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं किस तरह नहाने से आप गंभीर रोगों से पीड़ित हो सकते हैं....

भोजन के बाद-

एक्पर्ट्स के अनुसार, कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के बाद शरीर में खाना पचाने वाली ऊर्जा बहुत हाई होती है। लेकिन जब हम नहाते हैं तो पानी के कारण हमारे शरीर का तापमान कम हो जाता है। ऐसे में गर्मी और सर्दी के कारण सिरगर्मी हो जाती है और खाना सही से नहीं पच पाता जिसके कारण कब्ज की समस्या हो सकती है और व्यक्ति को सिरदगर्मी के कारण बुखार के साथ तेज सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको नहाना ही है तो खाना खाने से पहले नहाएं या खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद नहाएं।

सोकर उठने के बाद

कुछ लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही सबसे पहले नहाने जाते हैं। लेकिन ये बहुत ही गलत आदत होती है, क्योंकि नींद से जागने के बाद कभी भी नहाना नहीं चाहिये। ऐसा करने से आपको हार्ट या बीपी की समस्या हो सकती है। क्योंकि सोते समय हमारे शरीर का तापमान बहुत बढ़ा रहता है और व्लड की स्पीड भी अधिक होती है। ऐसे में अगर बिस्तर से तुरंत उठकर नहाने चले जाते हैं तो शरीर सर्दी-गर्मी हो जाता है। जो की बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्म चीज पीने के बाद

हमेशा ध्यान रखें की चाय-कॉफी या कोई भी गर्म चीज पीने के तुरंत बाद कभी भी नहाना नहीं चाहिए। क्योंकि गर्म पेय पीने के बाद शरीर का टेम्प्रेचर काफी तेजी से बढ़ जाता है जिसे प्राकृतिक रूप से सामान्य होने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है। इसलिए अगर नहाने जाना ही है तो या तो नहाने के बाद गर्म पेय पीएं या फिर दो घंटे बाद पीएं।

योग, एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी के बाद

जब कभी आप योग, एक्सरसाइज या फिर कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करें तो उसके तुरंत बाद कभी भी नहीं नहाना चाहिये। ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि इन एक्टिविटीज को करने के बाद हमारे शरीमें ब्लड का सर्कुलेशन बहुत तेज हो जाता है। जिससे हमें गर्मी का अहसास होता है। लोग इस गर्मी औ पसीने से बचने के लिए नहा लेते हैं जो बहुत घातक हो सकता है।