5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई शुरुआत : डॉक्टर्स ने हिन्दी में लिखना शुरु की पर्ची, श्री हरि से शुरुआत

मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरु होने के बाद प्रदेश के डॉक्टर्स ने हिंदी में दवाओं की पर्ची लिखना शुरु की..

2 min read
Google source verification
doctor.png

भोपाल. मध्यप्रदेश मेंमेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में शुरु होने से पहले प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अब डॉक्टर भी मरीजों की दवाओं का पर्चा हिंदी में लिखें और आरएक्स की जगह श्री हरि लिखकर पर्चे में हिंदी में दवाओं के नाम लिखें। सीएम की इस बात का असर अब प्रदेश में होता नजर आ रहा है और कई जगहों पर डॉक्टर्स ने हिंदी में मरीजों के पर्चे पर दवाओं के नाम लिखना शुरु कर दिए हैं। हिंदी में दवाओं के नाम लिखे डॉक्टर्स के कुछ पर्चे सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं और इसे लोग एक अच्छी पहल के साथ ही नई शुरुआत भी बता रहे हैं। बता दें कि हिंदी दिवस गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में मेडिकल यूजी प्रथम वर्ष की हिंदी भाषी किताबों का विमोचन किया था और तभी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपील करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि डॉक्टर आरएक्स की जगह श्री हरि और दवाइयों के नाम हिंदी भाषा में लिखें तो कितना अच्छा हो।

नई शुरुआत : हिंदी में दवाओं की पर्ची
जावरा क्षेत्र के पिपलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. पवन पाटीदार ने हिंदी में दवाओं के पर्चे लिखना शुरु कर दिए हैं उनके द्वारा पहले दिन 20 से अधिक पर्चे हिंदी में लिखे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हिंदी में लिखे दवाओं के पर्चे की शुरुआत की सीएम शिवराज सिंह चौहान के कहे अनुसार आरएक्स की जगह श्री हरि से है और फिर नीचे मरीज को दी जाने वाली दवाओं के नाम हिंदी में लिखे हुए हैं। डॉक्टर पाटीदार ने बताया कि जब गृहमंत्री अमित शाह व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल की पढ़ाई की किताबें हिंदी में छात्रों को समर्पित कीं तो उन्हें काफी अच्छा लगा इसलिए उन्होंने हिंदी में दवाओं का पर्चा लिखना शुरु किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में हिंदी में पर्चा लिखने में उन्हें तकलीफ हुई और अंग्रेजी में ही पढ़ाई करने और इतने साल तक अंग्रेजी में ही लिखने के कारण थोड़ा असहज महसूस हुआ लेकिन हिंदी में जो भी पर्चे लिखे उनसे दिल को सुकून मिला।

यह भी पढ़ें- FIR कराने वाले 2 साल के बच्चे से बोले गृहमंत्री, साइकिल - चॉकलेट मेरी तरफ से

इन शहरों में भी लिखे हिंदी में पर्चे
जावरा के पिपलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ ही जबलपुर में भी डॉ. अखिलेश गुमास्ता और सतना जिले के कोटर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर डॉ. सर्वेश सिंह ने भी हिंदी में श्री हरि के साथ मरीजों के पर्चे लिखे जो वायरल हो रहे हैं। हिंदी में जो दवाओं के पर्चे डॉक्टर्स ने लिखे हैं उनकी शुरुआत श्री हरि के साथ की गई है और सभी दवाओं के नाम हिंदी में लिखते हुए उन्हें खाने के समय को लेकर ओडी-बीडी की जगह सुबह शाम लिखा। डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह-शाम लिखे होने से मरीजों को दवाओं को लेने के वक्त को समझने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- पत्नी अदला-बदली का खेल खेलना चाहता था पति, मना किया तो बोला- 'तुम गंवार हो'