4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दान में जो सुख, वह कहीं नहीं

 राजधानी में टीटीनगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घरेलू सामग्री सहित अन्य कपड़े, बर्तन इत्यादि दान किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rb singh

•

Updated: 15 Jan 2017, 1:46 AM IST

bpl

bpl


भोपाल.
आनंदोत्सव के साथ शनिवार को मप्र में नई शुरुआत हो गई। भोपाल सहित प्रदेशभर में स्थान-स्थान पर केन्द्र बनाए गए, जिसमें लोग जरूरी सामान यहां छोड़कर जाएं और जरूरतमंद यहां से अपनी पसंद का सामान लेकर चले जाएं। राजधानी में टीटीनगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घरेलू सामग्री सहित अन्य कपड़े, बर्तन इत्यादि दान किए। इस मौके पर चौहान ने कहा कि दान देने में जो सुख है, वह सुख कहीं और नहीं। प्रदेशस्तर पर आनंदोत्सव की शुरुआत करते हुए सीएम बोले, धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि दान के बिना अन्न जहर समान है, इसलिए दान करना चाहिए।



मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि दूसरों को सुख और प्रसन्नता देने वाला यह कार्यक्रम पूरे देश में अनूठा है। ग्वालियर चैम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की और कहा कि वे सब इसे आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने जबलपुर और उज्जैन के नागरिकों से भी बात की और आनंदम कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महापौर आलोक शर्मा, राज्यमंत्री विश्वास सारंग, विधायक, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व महापौर कष्णा गौर, आनंद विभाग के पीएस इकबाल सिंह बैस, संभागायुक्त अजातशत्रु सहित लोग मौजूद थे।