31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात के अगले दिन मायके लौटी दुल्हन, वापस आकर पति के बारे में बताई ये बात

सुहागरात के अगले दिन मायके लौटी दुल्हन, वापस आकर पति के बारे में बताई ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

rishi upadhyay

•

Updated: 7 Jul 2018, 6:25 PM IST

DOWRY CASE

सुहागरात के अगले दिन मायके लौटी दुल्हन, वापस आकर पति के बारे में बताई ये बात

भोपाल/इंदौर। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मीडिया हाउस में पब्लिश खबर के माध्यम से बताया जा रहा है कि एक लड़की सुहागरात के अगले दिन ही घर वापस आ गई और लड़के के परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। वहीं लड़के के परिजन इससे इंकार करते हुए उल्टा लड़की पर ही पैसों की मांग का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो के साथ एक मैसेज भी प्रसारित किया जा रहा है कि शादी का रिश्ता तय करते समय सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जाए।

कुछ दिनों से वायरल हो रहे इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए जब हमने मामले की छानबीन की तो पता चला कि मामला तकरीबन साल भर पुराना है, जब इंदौर की रहने वाली एक लड़की सुहागरात के अगले दिन ही अपने घर वापस आ गई थी। दरअसल साल भर पहले इंदौर में अपनी पत्नी से परेशान एक पति ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पति के मुताबिक पत्नी शादी के अगले ही अपना सामान लेकर मायके चली गई और दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया। पति के मुताबिक़ केस वापस लेने के एवज में वह 25 लाख रुपए की मांग कर रही है।

बीते साल जून में सामने आए इस मामले में कालानी नगर निवासी पीड़ित कपड़ा कारोबारी रितेश जैन अपने जीजा दीपेश चेलावत के साथ डीआईजी की जनसुनवाई में पहुंचे थे। इस दौरान रितेश ने डीआईजी को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी नेहा ने उनके खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया और अब केस वापसी के लिए 25 लाख रुपए मांग रही है। उन्होंने आगे बताया था कि 2015 में अपने एक परिचित के कहने पर उन्होंने रितेश की शादी नेहा सिसौदिया से तय की थी। लेकिन शादी के अगले दिन ही वह वापस आ गई और परिवार पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया था।

वहीं दूसरी ओर जब लड़के वालों ने शादी करवाने वाले व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने 25 लाख रुपए की डिमांड कर दी। उनका कहना था कि रुपए हीं दिए तो कोर्ट में लगा केस भी वापस नहीं लेंगे। हालांकि यह मामला साल भर से ज्यादा का है, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक मीडिया हाउस के वीडियो और मैसेज के बाद फिर से सुर्खियों में आ गया था।