21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह खाली पेट पीएं ये चाय, तेजी से घटेगा वजन, बढ़ जाएगी इम्यूनिटी

इससे आपका वजन तेजी से घटेगा साथ ही आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ाने में फायदा करेगी त्रिफला चाय

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 25, 2020

सुबह खाली पेट पीएं ये चाय, तेजी से घटेगा वजन, बढ़ जाएगी इम्यूनिटी

भोपाल/ सुबह-सुबह चाय पीने की बहुत लोगों को आदत होती है। चाय कई किस्मों की होती है और सभी लोग अपनी-अपनी पसंद के अनुसार पीते हैं। कई लोग हर्बल, ग्रीन और ब्लेक टी पीते हैं, तो वह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन इनमें ज्यादातर लोगों को कैफीनयुक्त चाय पीने का सेवन करते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए नुकसान देय भी हो सकती है। इसकी जगह अगर आप सुबह खाली पेट त्रिफला चाय पियेंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा साथ ही आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ेगी। आइए जानते हैं इसके फायदे और कैसे तैयार करें त्रिफला चाय...

त्रिफला चाय से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

- यह बेहतर नींद को भी बढ़ावा देता है और फिर से बेहतर नींद की आदतों को बेहतर वजन घटाने से भी जोड़ा जाता है।

पढ़ें ये खबर- पत्नी ने निभाया सिंदूर का फर्ज, पति का शव लेकर अकेली पहुंची विश्रामघाट, अपने हाथों से दी मुखाग्नि

तीन चीजों से मिलकर बनता है त्रिफल

त्रिफला तीन चीजों आंवला, बहेड़ा और हरड़ ( हरिताकी ) से मिलकर बनता है। त्रिफला चूर्ण पाचनतंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। इसे आप घर में भी पीसकर बना सकते हैं या फिर यह किसी भी किराना और स्थानीय आयुर्वेदिक मेडिकल से भी खरीद सकते हैं। इस चूर्ण को खरीदकर इसकी चाय बना सकते हैं। प्रतिदिन सुबह उठकर इसका सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। आप इसका प्रयोग चाय बनाकर भी कर सकते हैं या फिर पाउडर को पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गर्म पानी के साथ चूरन का सेवन भी कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं त्रिफला चाय

चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच करीब पाउडर मिलाएं, इसे अच्छी तरह से मिलाएं और गुनगुना होने के बाद इसे पी लें। आगर आपको स्वाद ठीक ना लगे तो इसमें शहद, अलसी पाउडर भी डाल सकते हैं। इस चाय को सुबह खाली पेट पीने से आपको स्थास्थ्य में बहुत लाभ मिलेगा। इस चाय को पीएं, स्वस्थ भोजन की आदतों और उचित व्यायाम आहार का पालन करें और जल्द ही आपको वजन कम होता दिखाई देगा। साथ ही आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ने लगेगी।