scriptसिर्फ सिगरेट ही नहीं , बीड़ी की भी शौकीन हैं एमपी की 13.1% लड़कियां, चौंका देंगे आंकड़े | Drug addiction is increasing among daughters of Madhya Pradesh | Patrika News
भोपाल

सिर्फ सिगरेट ही नहीं , बीड़ी की भी शौकीन हैं एमपी की 13.1% लड़कियां, चौंका देंगे आंकड़े

मध्य प्रदेश की बेटियों में बढ़ रही नशे की लत, 9.3 फीसदी सिगरेट और 13.1 फीसदी बीड़ी पीने की शौकीन हैं यहां लड़कियां, स्वास्थ्य विभाग ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े।

भोपालNov 26, 2022 / 05:01 pm

Faiz

News

सिर्फ सिगरेट ही नहीं , बीड़ी की भी शौकीन हैं एमपी की 13.1% लड़कियां, चौंका देंगे आंकड़े

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ साथ लाडली लक्ष्मी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और बेटी है तो कल है, जैसे स्लोगन देने वाले मध्य प्रदेश की बेटियां ही राज्य को बदनाम कराने में कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चौंकाने वाले आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन मध्य प्रदेश की बेटियां सबसे ज्यादा नशे की लत का शिकार हैं।

आपको बता दें कि, NHM की डायरेक्टर प्रियंका दास ने ‘उमंग हेल्थ एंव वेलनेस’ कार्यक्रम के प्रजेंटेशन में आंकड़े बताए हैं, जिसके बाद मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने आंकड़े पेश किए, जिसमें बताया गया कि पिछले 7 साल में सिगरेट पीने वाली लड़कियों की संख्या बढ़कर 9.3 फीसदी के पार जा पहुंची है। यही नहीं, इससे अधिक बीड़ी पीने वाली लड़कियों की संख्या 13.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

News

नेशनल हेल्थ मिशन की डायरेक्टर प्रियंका दास के अनुसार, मध्य प्रदेश में हर 100 में से 7 लड़कियां सिगरेट की लत की शिकार हैं, जबकि इन्हीं 100 में से 11 से अदिक लड़कियां बीड़ी पीने की शौकीन हैं।हैरानी की बात तो ये भी है कि, शराब और दूसरे ड्रग्स का सेवन करने वाली लड़कियों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश में 25 फ़ीसदी युवा लड़के पहले से ही नशे की चपेट में थे। अब लड़कियां भी नशे के मामले में लड़कों के बराबरी से जाम छलकाने लगी हैं। खासतौर पर पढ़ाई के नाम पर घर से बाहर दूसरे शहरों के हॉस्टल या निजी रूम्स में रहने वाली लड़कियों में नशे की लत पाई जाना अधिक मिली है।


सिर्फ शारिरिक नुकसान ही नहीं पहुंचा रहा नशा

खास बात ये है कि, युवाओं में बढ़ती नशे की लत सिर्फ शारिरिक नुकसान ही नहीं बढ़ रही बल्कि ये कई परिवारों को बर्बाद कर रही है। नशे की लत के चलते अपराधिक गतिविधियों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नशे की आदत के कारण आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

 

भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य को कोर्ट ने सुनाई सजा, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fuaxd

Home / Bhopal / सिर्फ सिगरेट ही नहीं , बीड़ी की भी शौकीन हैं एमपी की 13.1% लड़कियां, चौंका देंगे आंकड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो