
सीएम की जगह डिप्टी CM का चेहरा सामने लाई कांग्रेस, MP की राजनीति में मच गया हड़कंप!
भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों ही मुख्य पार्टियां लगातार एक दूसरे पर भारी पड़ने के लिए दांव लगा रही हैं। इन्हीं आरोप प्रत्यारोपों के बीच कांग्रेस ने एक ऐसा दांव खेला है, जिसके चलते कई नेता हैरान रह गए।
प्रदेश मेंं चुनावों के लिए अभी पांच महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में भले ही कांग्रेस अब तक सीएम चेहरे को लेकर कोई घोषणा न कर सकी हों,लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनने पर डिप्टी सीएम का चेहरा साफ कर दिया है। वहीं जानकार इसे वोट बैंक बढ़ाने को लेकर की गई घोषणा के तौर पर देख रहे है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने बयान में कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
जानकारी के अनुसार भोपाल में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा के एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलितों को वरीयता दी जाएगी। इस आधार पर सुरेंद्र चौधरी इस पद के लिए बेहतर उम्मीदवार होंगे।
वे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बौद्ध समाज से जुड़े लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 35 सीटों पर दलित निर्णायक भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से जितनी सीटों पर आप कांग्रेस को जीत दिला सकते हो दिला दो, क्योंकि कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी भी उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
इस दौरान दीपक बाबरिया ने उदाहरण सहित बताया कि देश को दलित राष्ट्रपति और प्रदेश को दलित मुख्यमंत्री देने वाली पहली पार्टी कांग्रेस ही है। बावरिया ने जिस समय यह बयान दिया उस समय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी भी वहां मौजूद थे।
बाबरिया ने कहा कि जमुना देवी जिस तरह मध्य प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाई गईं थीं, अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
दीपक बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरेंद्र चौधरी को खुद कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। ज्ञात हो कि सुरेंद्र चौधरी वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी भूमिका तय करेगा, वो भूमिका निभाऊंगा।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी पांच महीने का समय बचा हुआ है। लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर निर्णय नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने बयान दिया है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
दरअसल, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलितों को वरीयता दी जाएगी। इस आधार पर सुरेंद्र चौधरी इस पद के लिए बेहतर उम्मीदवार होंगे।
बाबरिया ने कहा कि जमुना देवी जिस तरह मध्य प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाई गईं थीं अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
दीपक बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरेंद्र चौधरी को खुद कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। ज्ञात हो कि सुरेंद्र चौधरी वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी भूमिका तय करेगा, वो भूमिका निभाऊंगा।
मचा हड़कंप...
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के इस एलान से MP की राजनीति में हड़कंप मच गया है। कई नेता कांग्रेस के इस वार का जवाब देने की कोशिशों में जुट गए हैं। वहीं कुछ इसकी तोड़ के लिए नए प्लान बनाने के कार्य में लग गए हैं।
Published on:
22 Jun 2018 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
