13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake : भोपाल सहित कई जिलों में भी भूकंप के झटके

Earthquake- नेपाल में भूकंप का असर भोपाल तक...। कई जिलों में महसूस किए गए झटके...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 04, 2023

earth.png

मध्यप्रदेश के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके।

Earthquake of 6.4 magnitude hits Nepal. मध्यप्रदेश में भी शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कंपन्न होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ कॉलोनियों में दहशत का वातावरण बन गया था, वहीं जो लोग गहरी नींद में सो रहे थे उन्हें पता नहीं चल सका। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना और रीवा क्षेत्र में रात 11.32 के आसपास हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भोपाल शहर में आधी रात को भूकंप के झटके लगने से कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भोपाल के कुछ इलाके के लोगों के मुताबिक घर में कंपन्न से पानी हिलने लगा, वहीं पंखे हिलने से लगा कि भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर, आगर मालवा और मुरैना क्षेत्र से खबर है कि वहां भी कंपन्न महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप का केंद्र नेपाल को बताया है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल का बिरेंद्र नगर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई है। रात 11 बजकर 32 मिनट पर देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।