20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन पर ट्रेंड कर रही ये मेहंदी डिजाइन, इस ट्रिक से घर पर ही लगाएं

मेंहदी लगाने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें

4 min read
Google source verification
46859048992_52ac46a9bc_b.jpg

mehndi design

भोपाल। रक्षाबंधन पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। वैसे तो पूरे सावन में हाथों पर मेहंदी लगाने का चलन है लेकिन तीज और रक्षाबंधन पर खासतौर से लोग हाथों में मेहंदी लगाते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बहनें इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। त्योहार के दिनों में सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रंगार करने पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं अविवाहित लड़कियां भी मेहंदी हाथों पर रचाती है। अगर आप भी अपनी हथेलियों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूंढ रही हैं तो यहां हम बता रहे हैं कुछ सिंपल बैक एंड फ्रंट मेहंदी डिजाइन....

इन बातों का रखें ध्यान

- अपने हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ़ कर लें। उन पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
- मेहंदी लगाने से पहले किसी भी तेल के इस्तेमाल से बचें। अगर तेल लगा हुआ है तो पहले उसे साबुन से हटायें।
- मेहंदी लगाते समय हाथों में कोई भी चिकनाई नहीं होनी चाहिए अन्यथा मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा।
- अगर आप वैक्स आदि करवाती है तो ये सभी मेहंदी लगवाने से पहले ही करवा लें।
- मेंहदी लगाने के पहले नेल पेंट न लगाएं।
- नेल्स को पहले से ही शेप दे लें।
- हाथों पर कोई भी क्रीम न लगाएं।

मेहंदी का रंग डार्क करने का उपाय

कई बार अच्छी से अच्छी मेहंदी भी नहीं रचती और हल्की रचने की वजह से भद्दी सी नजर आती है। जिसकी वजह से अब ना तो फिर से मेहंदी लगा सकते हैं न ही वो इतनी जल्दी छूटती है लेकिन अगर मेहंदी गाढ़ी नहीं हुई है तो परेशान न हो अपनाएं ये घरेलू उपाय....

सरसो का तेल

मेहंदी को बड़ी ही आसानी से बिना पानी का इस्तेमाल किये साफ़ भी किया जा सकता है। इसके लिए हाथों पर थोडा सा सरसों का तेल हाथों पर अच्छी तरह मलें। और फिर रगड़ते हुए मेहंदी छुड़ा लें। मेहंदी हटाने के बाद एक बार फिर सरसों का तेल हाथों में लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही घंटों में आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

अचार का तेल

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उसपर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

नींबू और चीनी का घोल

इस घोल में गाढ़ापन होता है जिससे मेहंदी गहरी रचती है। जब मेहंदी सूख जाएं तो उस पर शकर और नींबू का घोल लगाएं। घोल चिपचिपा होता हैं और इससे मेहंदी जल्दी नहीं उतरती और मेहंदी का रंग अधिक समय तक गाढ़ा रहता है।

लौंग का इस्तेमाल करें

लौंग की मदद से भी मेहंदी को रचाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप नींबू चीनी के घोल के बाद आसानी से कर सकती है। पहले एक पैन या तवे पर कुछ लौंग गर्म कर लें। अब सावधानी हथेलियों को उपर रख कर उस पैन पर इस तरह रखें की आपका हाथ जले नहीं और लौंग का धुंआ मेहंदी पर लग जाए। इस उपाय का इस्तेमाल करने से हाथों में लगा नींबू-चीनी का घोल भी सूख जाएगा और मेहंदी का रंग भी डार्क हो जाएगा।

विक्स लगाएं

विक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है। विक्स को लगाने से मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। ध्यान रखे मेहंदी को कभी भी धोने के लिए पानी का प्रयोग नहीं करें।