20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बाबरी’ बयान पर EC ने साध्वी को थमाया नोटिस, बोलीं थीं ‘ढ़ांचा गिराने पर गर्व’

'बाबरी' बयान पर EC ने साध्वी को थमाया नोटिस, बोलीं थीं 'ढ़ांचा गिराने पर गर्व'

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 21, 2019

sadhiv pragya thakur

भोपाल। साध्वाी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग ने अयोध्या के विवादित ढ़ांचे को लेकर दिए गए बयान पर नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग साध्वी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। इससे पहले शनिवार को भी चुनाव आयोग ने हेमंत करकरे के बयान को लेकर भी साध्वी को नोटिस थमाया था।

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा था कि अयोध्या में हम भव्य राम मंदिर का निर्माण कराएंगे। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में मैं बाबरी मस्जिद का ढांचा तोड़ा था और मैं उसे गिराने गई थी। उन्होंने बाबरी के विवादित ढ़ांचे को लेकर कहा कि काहे का विवादित ढ़ांचा, वहां मेरे रामजी का मंदिर था और मैं वहां भव्य मंदिर का निर्माण कराने जाऊंगी। राम ही मेरे आदर्श हैं और राम ही मेरी भक्ति हैं।

बनेगा भव्य राम मंदिर
साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा। यह एक भव्य मंदिर होगा। वहीं, विपक्षियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पहले ही वो लोग मुझे शारीरिक रूप से तोड़ चुके हैं। मैं चल नहीं सकती। जिस जगह पैदल 5 मिनट में पहुंचा जा सकता है वहां पहुंचने में मुझे 15 से मिनट का वक्त लगता है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार बनने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।

हेमंत करकरे पर दिया था विवादित बयान
साध्वी प्रज्ञा ने अपने जेल के दिनों का जिक्र करते हुए शहीद हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मैंने श्राप दिया था कि उसका सर्वनाश हो जाएगा। बता दें कि इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा को नोटिस भेजा है।

कमलनाथ को बताया था हत्या का दोषी
इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ पर हमला बोला था। शनिवार को राजधानी भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 के दंगे नहीं थे, वो हत्याकांड था और उस हत्याकांड के दोषी यहां मुख्यमंत्री बने बैठे हैं। वो किस नैतिकता के आधार पर कह रहे हैं कि साध्वी का अंत होगा। वे साध्वी के अंत की बात ना करें, आप अपने भ्रष्टाचारी जीवन में बने रहिए पर साध्वी के आदि और अनंत की बात मत करिए।

दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं साध्वी
साध्वी प्रज्ञा भोपाल संसदीय सीट से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। दिग्विजय सिंह 16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था।