
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। नए सिस्टम के सक्रिय होते ही प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 25 जिलों में बारिश हुई। जिसमें खरगोन, मुरैना, सीहोर, दतिया, ग्वालियर, गुना, रतलाम, बड़वानी, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, देवास, विदिशा,धार, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, आगर-मालवा, राजगढ़ में बारिश देखने को मिली। इधर, मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है। जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में 21 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है।
इधर, रतलाम जिल में बीती रात हुई तेज बारिश ने कृषि उपज मंडी के खुले परिसर में लहसुन-प्याज के ढेर पानी में भीग गए, जो किसान तिरपाल लेकर आए थे उन्होंने उपज को ढक दी, लेकिन जो नहीं लाए उनकी उपज पानी से भीग गई, जिसे किसान सुबह अलटा-पलटा कर सुखाते नजर आए, ताकि सहीं भाव मिल जाए। हतनारा में कई किसानों के खेतों में गेहूं की पकी फसल बारिश के साथ हवा चलने से आड़ी पड़ गई। अम्बाप्रसाद पाटीदार के खेत में करीब 25-30 बीघा गेहूं आड़े पड़ गए। रिंगनिया जयप्रकाश पाटीदार, सुरेश पाटीदार ने बताया कि कई किसानों के खेतों गेहूं आड़े पड़ गए, इससे गेहूं की चमक और उत्पादन पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि दाने पूरे पके नहीं हैं। बेमौसम बारिश से मंडी खुले परिसर में रखी लहसुन-प्याज के ढेरों भीग गए, कुछ किसानों ने पल्ली से ढककर बचाई, लेकिन अधिकांश की भीग गई।
Updated on:
20 Feb 2026 12:26 am
Published on:
19 Feb 2026 08:42 pm
