5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूंजे विश्वकर्मा के जयकारे, मंदिरों में हवन, महाआरती,समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का संकल्प

- श्रद्धा से मनाया प्रकटोत्सव, विश्वकर्मा मंदिरों में हुए विशेष आयोजन, युवाओं ने निकाली धर्म ध्वज यात्रा, शहर में दस से अधिक स्थानों पर सामूहिक आयोजन

2 min read
Google source verification
विश्वकर्मा

श्रद्धा से मनाया प्रकटोत्सव, विश्वकर्मा मंदिरों में हुए विशेष आयोजन,

भोपाल.माघ सुदी त्रयोदशी पर निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से शहर के विश्वकर्मा मंदिरों में अभिषेक, पूजा अर्चना, हवन के आयोजन किए गए। धर्म ध्वज यात्रा निकाली गई। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना, हवन का सिलसिला शुरू हो गया था। अनेक युवाओं ने वाहन रैली निकाली। मंदिरों में महाआरती, भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सामाजिक एकजुटता के साथ समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पहल करने का संकल्प भी लिया।

निकली ध्वज यात्रा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति की ओर से प्रकटोत्सव के मौके पर ध्वज यात्रा निकाली गई। इस मौके पर समाज के युवा भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। यह यात्रा गणेश मंदिर से निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला में पहुंची। यहां जलाभिषेक, हवन, पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। समिति के महेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस मौके पर समाज के बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ने के साथ समाज के स्तर पर भी युवाओं के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिवचरण झा, अशोक विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

कंकालीधाम में हवन, महाआरती, कन्या पूजन
शहर के कंकाली धाम मंदिर परिसर में समाज के लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई, मंदिर में सुख, समृदि्ध की कामना के साथ हवन, पूजन किया गया। इसके बाद कन्यापूजन, महाआरती और भंडारा हुआ। समाज के विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि इस मौके पर समाज के लोगों ने एकजुटता का संकल्प लिया।

मराठी विश्वकर्मा पांचाल सुतार समाज ने की पूजा

मराठी विश्वकर्मा पांचाल सुतार समाज की ओर से विश्वकर्मा मंदिर चिनार पार्क में पूजा अर्चना हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर आनंदराव पांडे, सुरेश सालुंके, उत्तमराव कोलनकर, अरुण औजेकर, हरिविजय मासोतकर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

यहां भी हुए आयोजन
प्रकटोत्सव के मौके पर इमामी गेट विश्वकर्मा मंदिर, बड़वाई मंदिर, प्रियंका नगर मंदिर, कजलीखेड़ा, गोविंदपुरा, एकतापुरी, शिव नगर, हरि गंगानगर सहित अन्य मंदिरों में अभिषेक, पूजा अर्चना और महाआरती की गई।