
Voter Helpline app- जल्द लांच होगा चुनाव आयोग का मोबाइल एप। इससे बुक कर सकेंगे मतदान का स्लॉट।
Voter Helpline app- मध्यप्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, वहीं राज्य चुनाव आयोग ने भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ चुनाव आयोग cowin जैसा एक ऐप बनाने जा रहा है, जिसके जरिए लोग अपने मतदान का स्लाट बुक करा सकेंगे। वहीं मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता के लिए कई वाहन रवाना कर दिए।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 /strong> में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। कोरोना के समय वैक्सीनेशन के लिए कोविन एप से जिस प्रकार स्लाट बुक कराए जाते थे, उसी प्रकार चुनाव आयोग के नए मोबाइल एप (ECI Mobile APP) के जरिए भी मतदान का स्लाट बुक करा सकेंगे। इससे लोग कतार से भी बच सकेंगे और प्रशासन को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चुनाव आयोग इसके लिए एप बेस्ड सिस्टम तैयार कर रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी कह चुके हैं कि हम अपना एक एप बना रहे हैं, जिसे अभी कुछ मतदान केंद्रों में लागू करेंगे। इसमें मतदाता अपनी सुविधा के मुताबिक स्लाट बुक करवा सकेंगे।
महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा
इस एप से बुजुर्गों को ज्यादा फायदा होगा। प्रारंभ में यह सिस्टम कुछ विशेष क्षेत्रों के कुछ बूथों पर लागू किया जाएगा। ऐसे बूथ जहां ऐतिहासिक रूप से कम मतदान होता है। अधिकारियों का मानना है कि यदि यह सिस्टम लागू हो जाता है, तो इसके प्रभावी रिजल्ट सामने आ सकते हैं। यह मतदान केंद्रों पर प्रतीक्षा समय को कम कर देगा। विशेष रूप से गृहिणियों और बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।
कतार की जरूरत ही नहीं
मतदान के लिए लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। एप के जरिए स्लाट बुकिंग की जा सकती है। एप से संबंधित जिले में बूथ खोजकर मतदान का स्लॉट बुक हो जाएगा। मतदान केंद्र पर बुकिंग का नंबर दिखाने पर संबंधित मददाता को बगैर कतार में लगे मतदान का मौका मिल जाएगा। यदि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में यह प्रयोग सफल हुआ तो इसे लोकसभा में लागू किया जा सकेगा।
यह भी है खास
0-इस बार बगैर लाइन लगे बूथ पर मतदान कराने के प्रयास।
0-इस बार 26 जिलों में बनेंगे पिंक पोलिंग बूथ।
0-यह भी देखें voters.eci.gov.in
मतदाता जागरूकता अभियान शुरू
इधर, मंगलवार को राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 2 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह भी मौजूद थे।
Updated on:
01 Aug 2023 05:00 pm
Published on:
01 Aug 2023 04:28 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
