दूसरा पड़ाव : ब्यावरा : आप तय करें कैसा व्यक्ति सत्ता में चाहते हैं
होटल एसी अग्रवाल में हुए आयोजन में आयोजित संवाद में गुलाब कोठारी ने कहा कि आज के दौर में हम कैसा लोकतंत्र चाहते हैं, यह हमें सोचना होगा। आप ही तय करें, कैसा व्यक्ति सत्ता में चाहते हैं। हमारी भावी पीढ़ी की हमें चिंता करना होगी, वह किस दिशा में जा रही है। सरकार चुनते समय हमें यह तय करना होगा कि वे करने क्या वाले हैं? हमारे लिए क्या करेंगे? इस दौरान डॉ. अशोक अग्रवाल, व्यवसायी लक्ष्मीनारायण यादव, विष्णु अग्रवाल, संपद मोदानी, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. शरद साहू, डॉ. सीमा साहू, बरखा गुप्ता भगवती अग्रवाल, कंवलजीत कुंवर, डी. आर. यादव और इंदरसिंह सौंधिया सहित अन्य मौजूद रहे।