
Bones-कमजोर होती हड्डियों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- freepik)
Bones- भोपाल में लोगों की हड्डियां, लकड़ी जैसी खोखली हो रहीं हैं। खासतौर पर बुजुर्गोें में ऐसी शिकायतें आम हो गई हैं। यहां तक कि इसके लिए दी जा रही दवाइयां भी प्रभाव नहीं दिखा पा रहीं हैं। ऐसे मरीजों पर कैल्शियम, विटामिन-डी सप्लीमेंट का भी ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। भोपाल के अस्पतालों में ऐसी परेशानियों के लिए बुजुर्ग मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनकी हड्डियां इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि मामूली चोट भी भारी पड़ रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि सप्लीमेंट से हड्डियों पर कोई खास असर नहीं हो रहा है। एम्स भोपाल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रेहानुल हक के अनुसार बदलती जीवनशैली इस समस्या की मुख्य वजह है। रोज सुबह की धूप लेने मात्र से हड्डियां खासी मजबूत बन सकती हैं।
हल्की सा फिसलन और टूट गई कूल्हे की हड्डी
घर के बाथरूम में हल्का सा फिसलना और टूट गई कूल्हे की हड्डी, कुर्सी से उठते समय संतुलन बिगड़ा और चटक गई कमर-अस्पतालों में ऐसे लोगों की लंबी कतार लग रही है। चिंताजनक यह है कि इनमें से कई बुजुर्ग वर्षों से कैल्शियम और विटामिन-डी की गोलियां भी ले रहे हैं।
विशेषज्ञ भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि कैल्शियम और विटामिन-डी सप्लीमेंट से अब कोई खास फायदा नहीं हो रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञों के अनुसार, ये बुजुर्गों की हड्डियों के लिए असरकारक नहीं दिख रहीं हैं।
स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स इसकी वजह भी बताते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बुजुर्गों की हड्डियां सिर्फ उम्र बढऩे से कमजोर नहीं हो रहीं, बल्कि बदलती जीवनशैली भी इसकी बड़ी वजह है। बच्चे या वयस्क ही नहीं, अब बुजुर्ग भी घर से बाहर कम ही निकलते हैं। धूप में कम निकलने से हड्डियों को मजबूती नहीं मिल पाती।
डॉक्टर्स और हड्डी रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि हड्डियां कमजोर होने के कारण सीधे जीवनशैली से जुड़े हैं। व्यायाम नहीं करना, शरीर में विटामिन- डी, प्रोटीन व संतुलित भोजन की कमी इनके प्रमुख कारण हैं।
विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादातर बुजुर्गों में हड्डी टूटने से बचाव के लिए कैल्शियम, विटामिन-डी लेने का कोई खास फायदा नहीं हो रहे है। हिप फ्रैक्चर जैसे गंभीर मामलों में भी सप्लीमेंट का असर सीमित पाया जा रहा है।
एम्स भोपाल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रेहानुल हक के अनुसार, हड्डी मजबूत रखने के लिए रोज सुबह धूप लेना, नियमित चलना और हल्की एक्सरसाइज, संतुलन सुधारने वाले व्यायाम करना जरूरी है। प्रोटीन और कैल्शियम युक्त संतुलित भोजन भी जरूरी है।
धूप में कम निकलना
शरीर में विटामिन- डी, प्रोटीन की कमी
संतुलित भोजन की कमी
व्यायाम नहीं करना भी प्रमुख कारण है
रोज सुबह कम से कम 15 मिनट धूप लें
नियमित रूप से पैदल चलें
प्रतिदिन हल्की एक्सरसाइज करें
संतुलन सुधारने वाले व्यायाम करना जरूरी
प्रोटीन और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें
संतुलित भोजन सबसे जरूरी
Published on:
15 Jun 2026 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
