3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

election 2018: 40 दिन में 40 सवाल पूछेंगे कमलनाथ, पहले ही सवाल में गर्माई राजनीति

election 2018: 40 दिन में 40 सवाल पूछेंगे कमलनाथ, पहले ही सवाल में गर्माई राजनीति

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 20, 2018

kmalnath

Chhindwara assembly election-2018


भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी है, वहीं सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन की मशक्कत में लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरने के लिए नया अभियान चलाया है। वे आने वाले चालीस दिनों तक चालीस सवाल पूछेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को पहला सवाल पूछा। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तंज कसते हुए कहा है कि मेरे मित्र अपनो को छोड़कर मेरा ही नाम बार-बार जप रहे हैं।

क्या पूछा कमलनाथ ने
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते सवाल नंबर एक दागा है। कमलनाथ ने ट्वीट पर पूछा है कि सवाल नंबर एक, मामा और मंत्री मदमस्त, स्वाथ्य सेवाएं क्यों कर दी ध्वस्त? मोदी सरकार ही खड़ा कर रही है मामा सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती तबीयत पर सवाल! इसके अलावा कमलनाथ ने 12 और बिन्दुओं का भी जिक्र करते हुए अंत में सवाल और उन बिन्दुओं का सोर्स भी बताया है।

1) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर 1117 चाहिए - 817 पद खाली।
2) प्रसूति एवं स्त्री,बाल रोग सर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर 1236 चाहिए। उपलब्ध सिर्फ 180 और 1056 डॉक्टरों की कमी।
3) नर्सिंग स्टाफ-1413 पद खाली
4) रेडियो ग्राफर-136 पद खाली
5) फार्मेसिस्ट-218 पद खाली
6) प्रयोगशाला तकनीशियन-430 पद खाली
7) उपकेंद्र पर महिला स्वास्थ्यकर्मी -2016 पद खाली
8) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य कर्मी- 2174 पद खाली
9) उपकेंद्रों में पुरुष स्वास्थ्यकर्मी- 5458 पद खाली
10 ) पी एच सी में स्वास्थ्य सहायक - 628 पद खाली
11) प्रतिव्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का खर्च मात्र 716 रु (राज्यों में सबसे निचले क्रम पर ) GSDP का मात्र 1.04%
12)मोदी सरकार बताती है कि मध्यप्रदेश ऐसा दूसरा राज्य है जहाँ सबसे ज़्यादा 20 जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद ख़राब स्थिति में हैं।