31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Last election: चुनाव हारने वाले इन दिग्गज नेताओं का अब क्या होगा !

Last Election: दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और कांतिलाल भूरिया का पॉलिटिकल करियर खत्म !

2 min read
Google source verification
election result 2024

Last Election: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ते हुए क्लीन स्वीप करती दिख रही है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा लगातार आगे चल रही है और कई सीटों पर तो अंतर लाखों में पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में मिशन 29 का टारगेट लेकर चली भाजपा की इस प्रचंड जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है तो वहीं कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस के तमाम दिग्गज इस बार चुनाव मैदान में थे लेकिन वो भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। ऐसे में इन दिग्गज नेताओं के पॉलिटिकल करियर पर पूर्ण विराम लगता दिख रहा है।

हार के साथ राजनीतिक करियर पर पूर्ण विराम !


मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का करियर पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है।

दिग्विजय सिंह का आखिरी चुनाव- मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह के राजनीतिक करियर का ये आखिरी चुनाव था और उन्होंने खुद चुनाव प्रचार के दौरान ये बात कही थी कि ये उनका आखिरी चुनाव है लेकिन उनकी ये भावुक अपील भी उन्हें जीत दिलाती नजर नहीं आ रही है। अभी तक दिग्विजय सिंह करीब 80 हजार वोटों से भाजपा के रोडमल नागर से पिछड़ चुके हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह दो बार (साल 1993 और साल 1998) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही साल 2004-2008 तक राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव भी रहे हैं और वर्तमान में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद भी हैं।
यह भी पढ़ें- Indore Satta Market: सच साबित हो रही इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, प्रचंड जीत की ओर भाजपा

कांतिलाल भूरिया- पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से चुनाव हारते नजर आ रहे हैं। कांतिलाल भूरिया शुरूआत से ही भाजपा की अनीता नागर सिंह चौहान से पिछड़ रहे हैं और अभी अनीता नागर चौहान की लीड 2 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में कांतिलाल भूरिया का राजनीतिक करियर भी इस हार के साथ खत्म होता नजर आ रहा है। बता दें कि कांतिलाल भूरिया केन्द्र की मनमोहन सरकार में दो बार साल 2004-2009 और साल 2009-2011 तक केन्द्रीय मंत्री रहे हैं और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें- chhindwara Election Reslut 2024 : छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के प्रति दिखी नाराजगी, भाजपा के बंटी साहू आगे

ढह गया कमलनाथ का किला- कांग्रेस का अभेद किला कहा जाने वाले छिंदवाड़ा भी लोकसभा चुनाव 2024 में धराशायी हो गया है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के विवेक बंटी साहू से 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। कमलनाथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं जो केन्द्र में मंत्री रहने के साथ ही छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से 9 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। इतना ही नहीं वो साल 2018 में मध्यप्रदेश के सीएम बने थे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। अब जब कमलनाथ के गढ़ में कमल खिलता दिख रहा है तो ये कहा जाने लगा है कि कमलनाथ का करियर भी अब खत्म हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Chhindwara Lok Saba Seat Result: छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के पिछड़ने पर कमलनाथ ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा