8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सरकार के बड़े मंत्री चुनाव हारे, विजयपुर में विजय से ऐसे चूकी भाजपा

Election Result: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर हुए उपचुनाव में प्रदेश सरकार के वन मंत्री रामनिवास रावत की हार से भाजपा को लगा बड़ा झटका...।

3 min read
Google source verification
vijaypur seat result

Election Result: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है और प्रदेश सरकार के वनमंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। रामनिवास रावत कद्दावर नेता रहे हैं जो 6 बार विजयपुर सीट से विधायक रह चुक हैं लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार 228 वोटों से करारी शिकस्त दी है। रामनिवास रावत की हार भाजपा के लिए एक तरफ जहां बड़ा झटका है तो वहीं कांग्रेस के लिए एक संजीवनी के तौर पर मानी जा रही है। आखिर विजयपुर में भाजपा कैसे विजय से चूकी इसके बारे में आपको बताते हैं…

रामनिवास रावत की हार का कारण !

विजयपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत शुरू से ही मजबूत नजर आ रहे थे। प्रदेश सरकार में वन मंत्री जैसा पद और 6 बार विधायक रहने के कारण उनका पलड़ा भारी था। चुनाव में मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से था जो आदिवासी नेता के तौर पर अपनी जमीन बना चुके थे। चुनाव परिणाम आने शुरू हुए तो शुरुआत से ही भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत बढ़त बनाते गए। हर राउंड के बाद रावत वोटों का अंतर बढ़ाते जा रहे थे लेकिन 14वें-15वें-16वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने वापसी की और फिर उनकी लीड बढ़ती चली गई।


यह भी पढ़ें- भाजपा को बड़ा झटका, आखिरी समय में पलट गई बाजी, कांग्रेस जीत गई

आखिरी वक्त में हारे रामनिवास रावत


पहला राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 3871 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4049 वोट मिले।


दूसरा राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 6630 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 3977 वोट मिले।


तीसरा राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 4133 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4831 वोट मिले।

चौथा राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 5260 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4202 वोट मिले।


पांचवा राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 6796 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 3883 वोट मिले।


छठवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 4180 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4686 वोट मिले।

सातवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 6942 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 3997 वोट मिले।


आठवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 5610 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 5136 वोट मिले।


नौवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 3597 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 5382 वोट मिले।


दसवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 3893 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 5768 वोट मिले।

ग्यारहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 5455 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4358 वोट मिले।


बारहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 4036 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4699 वोट मिले।

तेरहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 5282 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) 4230 वोट मिले।


चौदहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 2889 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4333 वोट मिले।

पंद्रहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 2630 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 6179 वोट मिले।


सोलहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 3143 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 6481 वोट मिले।

सत्रहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 2582 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 5665 वोट मिले।


अठारहवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 5186 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) 5008 वोट मिले।

उन्नीसवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 4742 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 4540 वोट मिले।


बीसवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) को 3936 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 5914 वोट मिले।

इक्कीसवां राउंड- रामनिवास रावत (भाजपा) 2159 वोट मिले जबकि मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) को 3064 वोट मिले।

यह भी पढ़ें- MP By Election Result Live : विजयपुर में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते, बुधनी में भी फाइट, यहां देखें अपडेट्स