25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे चुनाव चिन्ह, जिनके के बारे में सुनकर चौंक जाएंगे आप भी

99 पार्टियों को दिए चुनाव चिन्ह...  
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Ashok Gautam

Apr 02, 2019

Lok Sabha Elections 2019

Lok Sabha Elections 2019

भोपाल। चुनाव आयोग ने प्रदेश में प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि से एक दिन पहले 99 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं।

आयोग के सामने समस्या यह थी कि इतनी पार्टियों को क्या चुनाव चिन्ह दें। एेसें में किसी पार्टी को जूता, चप्पल जैसे चिन्ह मिल गए तो किसी को लाइटर और गिफ्ट पैक जैसे चिन्ह भी मिले हैं।

चुनाव चिन्ह के संबंध में इन राजनैतिक पार्टियों को भी एक सूची आयोग ने भेज दी है, इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के भी वेबसाइट में इस सूची को अपलोड कर दिया गया है। निर्दलीय अथवा अन्य राजनैतिक पार्टियों को चुनाव चिन्हों का नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि के बाद आवंटित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के लिए 250 से अधिक चुनाव चिन्ह आरक्षित किए हैं।

इधर,कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनाव आयोग में की शिकायत

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत चुनाव आयोग में की है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आयोग से कहा है कि आचार संहिता लागू होने के बाद नमो टीवी का उद्धाटन 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और उसके लोगो पर उनका फोटो भी लगाई गई है।

इस टीवी में भाजपा सरकार का उपलब्धियों बताई गई हैं। इस टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से पुन: भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया है। कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मैं भी चौकीदार कार्यक्रम पर रोक की मांग
कांग्रेस ने अयोग से भाजपा के मंै भी चौकीदार कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कांग्रेस ने आयोग से शिकायत में बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्लोगन मै भी चौकीदार के अंतर्गत भाजपा जगह-जगह कार्यक्रम कर रही है। कार्यक्रम में दौरान लोगों को टी-शर्ट बांट रही है। वहीं रेलवे द्वारा उज्ज्वला योजना की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की फोटो युक्त टिकिट अभी भी यात्रियों को दिया जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर उज्ज्वला योजना की होर्डिंग अभी लगे हैं, उसे हटाया जाए।