12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

Video : विदाई के वक्त भावुक हुए शिवराज, सीने से लिपटकर फफक-फफक कर रोईं ‘लाडली बहनें’

भोपाल. मध्यप्रदेश को मोहन यादव के तौर पर प्रदेश का नया मुखिया मिल गया है और इसी के साथ ही करीब 17 साल तक प्रदेश के सीएम रहने वाले शिवराज सिंह चौहान की लंबी पारी का अंत भी हो गया। शिवराज ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लाडले भैय्या और मामा के नाम से लोगों के दिलों में रहने वाले शिवराज सिंह चौहान की सीएम हाउस से भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए कुछ महिलाएं सीएम हाउस पहुंची थी जो लाडले भैय्या शिवराज से लिपटकर फफक फफक कर रोईं। बहनों को रोता देख शिवराज सिंह भी भावुक हो गए।

Google source verification