सोते समय हम एक ही करवट लेटें रहें, यह हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता। व्यक्ति उसी करवट से ज्यादातर लेटता है, जिसमें सोते समय उसे सबसे ज्यादा आराम मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि, स्वस्थ शरीर के लिए हमेशा सही करवट में सोना बहुत जरूरी होता है, वरना इससे शरीर को गहरा नुकसान भी हो सकता है। रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि, बाएं ओर करवट कर के लेटने से सेहत संबंधी कई लाभ होते हैं। इससे कई बीमारियां जैसे, दिल का रोग, पेट संबन्धित खराबी, थकान, पेट का फूलना और अन्यशारीरिक समस्याएं ठीक हो जाती हैं।