16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तरह का शख्स नहीं होता भरोसेमंद पार्टनर, ऐसे परखें पति की वफादारी

आपके पति के फ्रेंड सर्किल में सभी आपको जानते हैं और अक्सर आपके पति दोस्तों की पार्टी या फिर घर में होने वाले गेट टू गेदर में आपको लेकर जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

sanjana kumar

Sep 14, 2016

check your husband loyalty ,relationship,bhopal,mp

check your husband loyalty ,relationship,bhopal,mp

भोपाल। जैसे- एक बच्चा सबसे ज्यादा मां पापा पर विश्वास करता है और उसी तरह शादी के बाद पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधता है। विश्वास की डोर पर टिका यह रिश्ता जरा सी गलतफहमी में भी टूट सकता है। रिश्तें में किसी एक की भी बेवफाई दूसरे को तोड़कर रख देती है।

जैसे पति अपनी पत्नियों के व्यवहार पर नजर रखते हैं वैसे ही पत्नी भी पति के व्यवहार में आ रहे बदलावों को समझ सकती है...

* सबसे पहले अपने पति के पुराने मामले जान लें कि कहीं उन्होंने किसी को धोखा तो नहीं दिया। अगर ऐसा हो तो वो भरोसे के लायक नहीं हैं क्योंकि फ्लर्ट करने और चीट करने वाले लोग अक्सर इस आदत को बदल नहीं पाते हैं।

* माना जाता है जो इंसान दिल का साफ होता है वह हमेशा आंख से आंख मिलाकर बात करता है। अगर आपके पति, आंखें मिलाकर पूरी सहजता से बात करते हैं तो इसका मतलब वह पूरी तरह लॉयल हैं।

* आपके पति के फ्रेंड सर्किल में सभी आपको जानते हैं और अक्सर आपके पति दोस्तों की पार्टी या फिर घर में होने वाले गेट टू गेदर में आपको लेकर जाते हैं। इसका मतलब है कि वह अपने दोस्तों को अपनी पार्टनर से मिलवाने में खुशी महसूस करते हैं।

* आपके पति अपनी सारी बातें आपसे शेयर करते हैं और ऐसा कोई भी टॉपिक नहीं है जिस पर आप दोनों बात नहीं करते। अगर ऐसा है तो इसका मतलब आपके पति वफादार हैं और उन्हें आपसे बात करना अच्छा लगता है।

* आपके पति के फोन में न ही कोई लॉक हैं और वो आपको फोन न छूने जैसी बातें भी नहीं कहते तो इसका मतलब यही है कि आपके पति आपसे कुछ नहीं छुपाते हैं।