14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बस से उतरना पड़ा महंगा

सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जोगीपुर के पास हादसा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Suresh Mishra

Jan 06, 2016


सीधी।
सिटी कोतवाली अंतर्गत जोगीपुर निवासी एक युवक बस से सीधी आ रहा था। रास्ते में वह चलती बस से उतरने का प्रयास किया किंतु बस की रफ्तार तेज होने के कारण गिर गया। जिससे गंभीर चोटें आई, वहीं दाहिना पैर भी टूट गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है।

बताया गया कि संतोष कुमार नामदेव पिता गोरेलाल नामदेव 28 वर्ष निवासी जोगीपुर अपने गांव से सिंगरौली से सीधी आ रही बस में सवार होकर सीधी आ रहा था। रास्ते में वह चलती बस से ही उतरने के लिए कूद पड़ा। जिससे गिरने पर उसे गंभीर चोटे आई है। गंभीर होने के कारण वह पुलिस को अपना बयान नहीं दर्ज करा पाया है।

ये भी पढ़ें

image