14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रयोग, 60 लाख marksheet पर होगा mark

भोपाल। marksheet में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एक प्रयोग करने जा रहा है। पांचवीं और आठवीं की marksheet अब सामान्य नहीं होगी। इन पर एक विशेष mark होगा। इसे देखकर इसकी सत्यता परखी जा सकती है। करीब 60 लाख ऐसी मार्कशीट जारी करने की तैयारी की जा रही है।यह प्रयोग राज्य शिक्षा […]

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Oct 27, 2024

private school manyata

private school manyata

भोपाल। marksheet में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एक प्रयोग करने जा रहा है। पांचवीं और आठवीं की marksheet अब सामान्य नहीं होगी। इन पर एक विशेष mark होगा। इसे देखकर इसकी सत्यता परखी जा सकती है। करीब 60 लाख ऐसी मार्कशीट जारी करने की तैयारी की जा रही है।
यह प्रयोग राज्य शिक्षा केन्द्र करने जा रहा है। बोर्ड पैटर्न पर पांचवीं और आठवीं की परीक्षा कराने के बाद अब परीक्षा में शामिल बच्चों को विशेष मार्कशीट दी जाएगी। हाल में ही इसका प्रकाशन हुआ है। परीक्षा में पूरे प्रदेश से करीब 60 लाख स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था। मार्कशीट के प्रयोग के कारण यह रूक गई थी। इन्हें पाठ्यपुस्तक निगम से छपवाया गया है।

डिजिटल कॉपी भी बेवसाइट पर मौजूद


राज्य शिक्षा केंद्र ने अभी इस मार्कशीट की डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराई है। इसी के सहारे स्टूडेंट को अगली कक्षा में प्रवेश मिला है। छोटी कक्षाओं में प्रदेश में यह यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

फर्जी मार्कशीट से एडमिशन को लेकर आ चुके मामले

छोटी कक्षाओं में फर्जी मार्कशीट के उपयोग से अगली कक्षाओं में एडमिशन के मामले आ चुके हैं। अब तक इसे अनदेखा किया गया। अब हर स्टूडेंट का डाटा जमा किया जा रहा है जिसके चलते यह प्रयोग उनकी सही रिपोर्ट में मददगार बनेगा।

पांचवीं आठवीं की मार्कशीट स्टूडेंट को मिलने लगी है। इस मार्कशीट से फर्जीवाडे को रोका जा सकेगा।
ओपी शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक