
Eye Flu
हालात यह हैं कि जेएएच की ओपीडी के साथ निजी अस्पतालों में भी आईफ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस बीमारी की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। यह एक ही परिवार में कई लोगों को चपेट में ले रही है। यह एक प्रकार का इंफेक्शन है, जिसकी वजह से आंखों में परेशानी आती है।
यह हैं लक्षण
● आंखों में लाली आना।
● सुबह उठने पर पलकों में चिपचिपाहट होना।
● आंखों के कारण सिर में दर्द होना।
ऐसे करें बचाव
● एक दूसरे के तौलिए, रूमाल सहित अन्य कपड़ों का इस्तेमाल न करें।
● आईफ्लू वाले व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचे।
● काले चश्मे का इस्तेमाल करें।
● आंखों को धूप, धूल से बचाएं।
● ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
मौसम का असर
डॉ पुरेन्द्र भसीन, नेत्र विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम में गर्मी के साथ आर्द्रता बढ़ने के साथ फ्लू के मरीज बढ़ते है। आंखों को टच न करें। ठंडे पानी से आंखों को धोने के साथ विशेष देखरेख करें।
चादर-तकिया अलग हो
डॉ.राजीव गुप्ता, नेत्र विशेषज्ञ का कहना है कि संक्रमण होने पर एक-दूसरे के कपड़े इस्तेमाल न करें। चादर-तकिया भी अलग ही रखें।
40% लोगों में समस्या
डॉ प्रमोद छावनिया, नेत्र विशेषज्ञ जीआरएमसी का कहना है कि जेएएच की ओपीडी में हर दिन के 40% तक मरीज बढ़ रहे है। इसमें बच्चों के साथ हर उम्र के लोग शामिल हैं।
Published on:
20 Jul 2023 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
