3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसके बाद कभी नहीं पड़ेगी चश्मा पहनने की जरुरत, आखों की रोशनी हो जाएगी इतनी तेज!

इसके बाद कभी नहीं पड़ेगी चश्मा पहनने की जरुरत, आखों की रोशनी हो जाएगी इतनी तेज!

2 min read
Google source verification
health news

इसके बाद कभी नहीं पड़ेगी चश्मा पहनने की जरुरत, आखों की रोशनी हो जाएगी इतनी तेज!

भोपालः आंखे हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों के बिना हम किसी भी कार्य सही ढंग से नही कर सकते। आंखों के कारण ही इस दुनिया में इतने रंग हैं, जिन्हें हम देखकर मेहसूस कर सकते हैं। इसलिए आंखों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते। इस वजह से हमारे शरीर में अनेकों समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आजकल लगभग हर कारोबार या काम कंप्यूटर से ही होता है। इसलिए लोग लंबे समय तक कंप्यूटर आदि पर काम करते हैं। कई लोग टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल भी घंटो करते हैं, जिससे लोगों की आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आंखों की रोशनी कम होने लगती है। यही कारण है कि, छोटी उम्र में ही कई लोगों की आंखों पर चश्मा लग जाता है।


इस तरह बढ़ाएं आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए व्यायाम की जरूरत पड़ती है। आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए कई तरह के व्यायाम होते हैं। जिनकी मदद से हम अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। साथ ही, हम अपनी आंखों को कई रोगों से बचाकर भी रख सकते हैं। अगर आप भी चाहते है कि, आपकी आंखें स्वस्थ और खूबसूरत बनी रहें, तो नियमित रूप से योगा और व्यायाम करें। हालांकि, हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी को इस तरह बढ़ाता है कि, कुछ ही दिनों में आपको लगा चश्मा उतर जाए। इस उपाय को करने से सात दिनों के भीतर ही आपको इसके लाभ नज़र आने लगेगा। आइये जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में...।

नुस्खा बनाने की जरूरी सामग्री

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको एलोवेरा के ताजा पत्ते की जरूरत होगी। आपको करना ये है कि, एलोवेरा के ताजा पत्ते के बीच से गूदा निकालकर उसे मिक्सर में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब रोजाना दिन में तीन बार खाने से पहले एक छोटा चम्मच इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका लाभ नज़र आने लगेगा। आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी, जिससे आपका चश्मा उतर जाएगा। आपको बता दें कि, एलोवेरा अपने अनगिनत गुणों के कारण आयुर्वेद में एक खास औषधि का स्थान रखता है। हालांकि, ये एक घरेलू नुस्खा है इसलिए इससे लाभ की प्रमाणिकता पत्रिका नहीं करता।