script

राधा-कृष्ण संग खेल रहे फूलों की होली

locationभोपालPublished: Mar 23, 2021 01:32:58 am

Submitted by:

govind agnihotri

वृंदावन, मथुरा की तर्ज पर मंदिरों में होली का उल्लास, मना रहे फाग उत्सव

faag-utsav-in-bhopal

राधा-कृष्ण संग खेल रहे फूलों की होली

भोपाल. होली की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। चौक-चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां चल रही हैं, तो दूसरी ओर धुलेंडी की दस्तक भी दिखाई देने लगी है। राधा-कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव का सिलसिला शुरू हो गया है। मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर श्रद्धालु फूल और गुलाल से राधाकृष्ण संग होली खेल रहे हैं। होलिका दहन 28 मार्च को होगा और धुलेंडी 29 मार्च को मनाया जाएगा।

श्रीजी मंदिर में फूल फाग उत्सव
लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ रोजाना शाम को फूलों से होली खेली जा रही है। शाम को फूल फाग उत्सव मनाया गया, इसमें श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेली। मंदिर के श्रीकांत शर्मा ने बताया कि फाग उत्सव में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 23 को प्रभु बगीचे में होली खेलेंगे।

राधाकृष्ण संग खेली फूलों की होली
सेवा भारती नानक मंडल की ओर से गुफा मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में सोमवार को फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मथुरा, वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली। इस मौके पर कथावाचक संत गोपालानंद ठाकुर महाराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नवनीत अग्रवाल, भगवानदास ढालिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

राधावल्लभ मंदिर में फूल, गुलाल से होली
इब्राहिमपुरा स्थित राधावल्लभ मंदिर में फूल गुलाल से होली उत्सव मनाया जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग फाग उत्सव में पहुंचकर फूल और गुलाल से होली खेल रहे हैं। शाम से रात तक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां बृज की तर्ज पर फूलों की होली, भजन, फाग गीतों के साथ श्रद्धालु होली खेल रहे हैं। मंदिर के भूपेश आचार्य ने बताया कि एकादशी से मंदिर में रंग भरी होली उत्सव शुरू होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो