मप्र एम्बुलेंस 108 के सीनियर मैनेजर तरुण परिहार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए मरीजों में सिर की चोट, हाथ पैर में फ्रेक्चर व चोट अधिक देखी जाती है। दो पहिया वाहन चालकों में हेड इंजरी के ज्यादा मामले देखे जाते हैं। एंबुलेंस 108 के आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में पांच हजार लोग भोपाल में सड़क हादसे की चपेट में आए हैं, जिनमें से 56 फीसदी 16 से 30 साल की आयु के थे।