
भोपाल@ नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पूरे सूबे एकाएक चर्चाओं में आ गए। लेकिन इस बार चर्चा उनके किसी बयान या फिर किसी राजनीतिक कदम को लेकर नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी हुई थी। दरअसल नेता प्रतिपक्ष के अस्वस्थ्य होने की झूठी खबर इतनी तेजी से उड़ी कि नेता प्रतिपक्ष खुद परेशान हो गए। डॉ गोविंद सिंह को लेकर खबर उड़ी की 23 अप्रैल को उनको पक्षाघात आ गया। जिससे उनके शरीर के हिस्से ने काम करना ही बंद कर दिया। अब नेता प्रतिपक्ष को लेकर जैसी ही ये खबर सामने आई वैसे ही उनके शुभचिंतक, समर्थक और साथी नेता उनका हालचाल जानने के लिए फोन करने लगे और उनको लेकर सोशल मीडिया में ट्वीट करने लगे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया ट्वीट
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह इतनी तेजी से उड़ी की कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर सोशल मीडिया में भी लिख दिया। इसी फेहरिस्त में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
नेता प्रतिपक्ष को बुलानी पड़ गई मीडिया
अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ी झूठी खबर से आजिज आकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को प्रेसवार्ता बुलानी पड़ गई। गोविंद सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब नहीं है। मुझसे जुड़ी इस प्रकार की अफवाह जो फैलाई गई है वो निंदनीय है।
...अब मेरी आयु और बढ़ गई
अपने स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाह का खंडन करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि शुभचिंतकों ने अफवाह फैला दी थी। अब मेरा आयु और बढ़ गई है। हां ये सही है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिस पर डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम की सलाह दी थी। लेकिन जिस प्रकार से मेरा स्वास्थ्य को लेकर जो झूठी खबर प्रचारित की गई वो पूर्ण रूप से गलत है।
Published on:
29 Apr 2023 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
