
Poverty Survey : क्या कोई 30 हजार रुपए वार्षिक कमाई में छह से आठ सदस्यों के परिवार का खर्च चला सकता है। महंगाई के इस दौर में ये असंभव ही लगे, लेकिन प्रशासन से जुड़े लोगों को शायद ये आंकड़ा सही लगता है। यही वजह है कि अरेरा हिल्स पर मंत्रालय के पास भीमनगर, वल्लभनगर, अर्जुन नगर के पास 281 परिवारों का सर्वे(Poverty Survey ) किया गया और उनकी वार्षिक आय महज 30 हजार रुपए दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से इनकी पुनर्विस्थापन के लिए किए सर्वे हुआ है।
सर्वे (Poverty Survey )करने वाले कर्मचारियों ने वार्षिक आय के कॉलम में परिवार के मुखिया के नाम के सामने ये राशि दर्ज की। झुग्गी मुक्त शहर के तहत अरेरा हिल्स के नौ स्लम क्षेत्रों के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की है। तय योजना के तहत इन्हें उसी क्षेत्र में मल्टी बनाकर लैट दिए जाएंगे। अर्जुन नगर में 249 परिवार, जबकि भीमनगर- वल्लभ नगर में 32 परिवारों की झुग्गियों को सर्वे किया।
● बसंती प्रजापति के नाम वल्लभ नगर में आवास क्रमांक 86/6 का पट्टा है। इसमें आठ सदस्यों के नाम दर्ज है। वार्षिक आय 30 हजार रुपए। जाहिर है। आठ सदस्यों का परिवार महज 30 हजार रुपए में गुजर बसर कर रहा है।
● भीम नगर में संजय यादव को आवास 17 पर पट्टा दिया है। झुग्गी पट्टे में निवास करने वालों की संया छह है। इनकी भी वार्षिक आय 30 हजार रुपए है।
● जितेंद्र साहनी के पास भीम नगर में 450 वर्गफीट की झुग्गी का पट्टा है। ये परिवार भी पूरे साल में महज 30 हजार रुपए कमा रहा है।
Updated on:
11 Dec 2024 11:34 am
Published on:
11 Dec 2024 11:31 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
