
भोपाल। मध्यप्रदेश के इटारसी जंक्शन में सर्वाधिक यात्रियों को पसंद का खाना मिल रहा है। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन कारपोरेशन यानि आइआरसीटीसी की आनलाइन सेवा के जरिए स्टेशन पर यात्रियों को होटल व रेस्टोरेंट से पसंद का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इटारसी जंक्शन फरवरी माह में सर्वाधिक यात्रियों को खाना उपलब्ध करवाकर देश में अव्वल आया है। खास बात यह है कि यहां से गुजरनेवाली यात्री ट्रेनों की संख्या बहुत ज्यादा है।
इटारसी स्टेशन पर फरवरी 2022 में 18 हजार रेल यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया, पसंद का खाना खिलाने के लिहाज से यह यात्रियों की सबसे अधिक संख्या- आइआरसीटीसी के मुख्य प्रवक्ता आनंद झा के अनुसार पश्चिम मध्य रेल जोन के इटारसी स्टेशन पर फरवरी 2022 में 18 हजार रेल यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया है। पसंद का खाना खिलाने के लिहाज से यह यात्रियों की सबसे अधिक संख्या है। इसके बाद नागपुर स्टेशन पर 17 हजार व भोपाल स्टेशन पर 15 हजार 800 यात्रियों को रेलवे ने भोजन उपलब्ध कराया है।
रेलवे ने खानपान व्यवस्था के लिए जहां ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा दी है वहीं आइआरसीटीसी ने प्रमुख शहरों के बड़े होटल व रेस्टोरेंट से अनुबंध कर भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। पोर्टल व एप पर इनकी सूची भी उपलब्ध कराई है। यात्री अपने मार्ग पर आने वाले रेलवे स्टेशन से संबंधित होटल या रेस्टोरेंट से नाश्ता, भोजन का आर्डर देते हैं. स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही यह भोजन उन्हें उपलब्ध करवा दिया जाता है।
इटारसी रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहां चौबीस घंटे में करीब 155 ट्रेनें गुजरती हैं। ट्रेनों की न्यूनतम ठहराव अवधि भी 10 मिनट है जिससे यात्रियों तक खानपान सामग्री पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। यही कारण है कि इटारसी स्टेशन पर यात्रियों द्वारा खानपान सामग्री के सर्वाधिक आर्डर किए जाते हैं। शहर के 17 होटल व रेस्टोरेंट आइआरटीसी के एप से जुड़े हैं।
Published on:
17 Mar 2022 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
