
भोपाल. भोपाल में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के द्वारिका धाम की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि ‘मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं मैं अपने आप से परेशान हूं, आई लव यू’। पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं महिला डॉक्टर की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं और ये भी कहा है कि बहन को उसका पति पाई-पाई के लिए तरसाता था।
घर में फांसी पर लटकी मिली लाश
द्वारिका धाम में रहने वाली महिला डेंटिस्ट जूही कपूर सीठा का शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि ‘मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं मैं अपने आप से परेशान हूं, आई लव यू’। वहीं जूही के पति डॉक्टर ऋषि सीठा का कहना है कि घटना के वक्त जूही घर पर अकेली थी। मां और बहन डॉक्टर को दिखाने गई थीं और बच्चे स्कूल गए थे। वो भी घर से बाहर गया हुआ था।
बहन ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान से आई जूही कपूर सीठा की बहन डॉक्टर प्रिंसी कपूर ने जूही के पति ऋषि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि जूही महज 32 साल की थी। 2012 में बुरहानपुर के एक कॉलेज से डेंटिस्ट की पढ़ाई के दौरान ऋषि सेठा से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हो गया और 20 फरवरी 2012 को दोनों ने लव मैरिज की। जूही की जिद के खातिर हमारा परिवार ऋषि से उसकी शादी के लिए तैयार हुआ था। शादी के बाद से ही ऋषि दहेज में रकम लाने की मांग को लेकर परेशान करता था। जूही के दो बच्चे हैं जिनमें 10 साल की मिराज और चार साल का बेटा रणवीर है। दोनों की परवरिश जूही ही करती थी और खुद क्लीनिक चलाकर घर का खर्च भी चलाती थी। ननद सास और पति उसे पैसों के लिए परेशान करते थे। ऋषि उसकी पूरी कमाई छीन लेता था और पाई-पाई के लिए तरसाता था। प्रिंसी कपूर के मुताबिक ये सारी बातें उसे जूही ने ही फोन पर बताई थीं। उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
देखें वीडियो- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 5 लोगों की मौत
Published on:
13 Sept 2023 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
