
feng shui tortoise
भोपाल। हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखने को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं घर में कछुआ रखने से वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। कार्यालय और घर के अंदर कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशियां बनी रहती हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक चीजों को कई चीजों को घर और ऑफिस में व्यवस्थित करना प्रचलित है। वहीं चीन में भी फेंगशुई के तहत चीजों को रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि भरा माहौल बना रहता है। मान्यता है कि फेंगशुई से जुड़ी चीजों को घर में रखने से धन की कमी भी नहीं होती है। कहते हैं कि इनसे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होती है और रुकावट भी दूर होती हैं। घर में फेंगशुई से जुड़ी चीजें लगाने से खुशहाली भी आती है आज हम आपको फेंगशुई कछुए को घर में रखने के लाभ.....
- कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी का दिशा माना गया है। ऐसे स्थान पर कछुआ रखने से शत्रुओं का नाश होता है। व्यापार में सफलता और धन का लाभ होता है। यदि घर में पैसों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की कछुआ का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरह हो।
- अगर आपका बच्चे का पढ़ने में मन नहीं लग रहा है या फिर मेहनत के बावजूद रिजल्ट अच्छे नहीं आ रहे हैं, तो आप इसके लिए फेंगशुई वास्तुशास्त्र की मदद ले सकते हैं. पढ़ने की जगह पर फेंगशुई कछुए को रखें. कहते हैं कि इससे प्रभावित बच्चे का मन शांत होगा और वह पढ़ाई में ठीक से ध्यान लगा पाएगा.
-नया व्यापार शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी को कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है. कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और उतार-चढ़ाव कम आते हैं।
- घर में पति और पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। ये झगड़े इस कदर बढ़ जाते हैं कि रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है। इस स्थिति में फेंगशुई कछुओं की मदद ली जा सकती है। पति पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए बेडरूम में कछुओं को रखा जा सकता है।
- घर हो या ऑफिस, सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए चीजों को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है. याद रखें फेंग शुई में कछुए को संरक्षक (गार्जियन) माना जाता है क्योंकि यह चार दिव्य जीवों में से एक माना जाता है. काले रंग का कछुआ उत्तर दिशा, ग्रीन ड्रैगन पूर्व दिशा, रेड फिनिक्स को दक्षिण दिशा, सफेद चीते को पश्चिम दिशा मिली है. फेंगशुई के अनुसार ये चारों किसी भी शख्स की जिंदगी में ऊर्जा को नियंत्रित करते हैं।
इसलिए शुभ माना जाता है घर में कछुआ
-कछुआ भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का प्रतीक है। ये घर में शुभ माहौल बनाता है।
-कछुए की उम्र सबसे ज्यादा होती है, कई बार कछुए 200 से 300 साल तक जीते हैं। इस कारण ये अपने आसपास
-कछुए की चाल बहुत धीमी और सधी हुई होती है। इसी कारण उसके आसपास की जो एनर्जी होती है वो भी धीरे ही चलती है।
-कछुए की पीठ सबसे मजबूत पार्ट होती है, वो भारी से भारी चीज भी अपनी पीठ पर सह लेता है। इससे ये हमारे ऊपर आने वाली बुरी ताकतों को भी सहन कर जाता है।
-कछुआ बहुत संवेदनशील होता है, कोई भी मुसीबत आने पर वो सबसे पहले सतर्क होता है। इसकी इसी आदत का सीधा असर हमारे स्वभाव पर भी पड़ता है। हमें आने वाली परेशानियों के बारे में पहले से ही पता चलने लगता है।
Published on:
01 Aug 2022 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
