4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में फिर शुरू होंगी पांचवीं-आठवीं में बोर्ड परीक्षा

10 साल बाद बदले नियम, मध्य प्रदेश में इस सत्र से पांचवीं, आठवीं की परीक्षा बोर्ड से होगी...

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 07, 2019

news

Examination Time table in mp board

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य शासन ने अगले शिक्षा सत्र से पांचवीं और आठवीं को फिर से बोर्ड परीक्षा घोषित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए उठाया जा रहा है। शासन ने पुराने नियमों मेें संसोधन करके आज एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें शासन ने दस साल पुराने नियम को बदलकर फिस से पांचवीं, आठवीं की परीक्षा बोर्ड से कराने का निर्णय लिया हैं।


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पहले पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ही आयोजित कराई जाती थीं। बोर्ड होने के चलते अधिकांश बच्चे फेल हो जाते थे, जबकि फेल होने के डर से कई बच्चे तो परीक्षा देने ही नहीं जाते थे। लगातार शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए पांचवीं और आठवीं को बोर्ड से हटाकर साधारण परीक्षाओं की तरह करवाने का फैसला लिया गया था।

2008 में बदले थे नियम...

वर्ष 2008 में स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं कक्षा को बोर्ड से मुक्त करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा और उसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद दोनों कक्षाओं को बोर्ड से हटाकर साधारण परीक्षाएं कराई जाने लगी थी। इससे अधिकांश बच्चे पास तो होने लगे थे, लेकिन उनमें बोर्ड का डर भी खत्म हो गया था और इसका असर दसवीं बोर्ड परीक्षा में दिखाई देने लगा ।