4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के प्रसिद्ध संत का देहावसान, सीएम मोहन यादव व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जताया दुख

Swami Mahesh Charandas Maharaj - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके देवलोक गमन पर दुख व्यक्त किया, इसे प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति भी बताया

2 min read
Google source verification
Swami Mahesh Charandas Maharaj

Swami Mahesh Charandas Maharaj

Swami Mahesh Charandas Maharaj एमपी के एक प्रसिद्ध संत का देहावसान हो गया है। मालवा क्षेत्र के विख्यात संत स्वामी महेश चरणदास महाराज का सोमवार को देवलोकगमन हो गया। उन्होंने उज्जैन के बड़नगर में लोहाना कुटी धाम की स्थापना की थी। स्वामी महेश चरणदास महाराज के देहांत का समाचार सुनते ही उनके अनुयायियों में शोक फैल गया।आश्रम में बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भक्त आ जुटे। स्वामी महेश चरणदास महाराज के देवलोक गमन पर प्रदेश के अनेक वरिष्ठ राजनेताओं ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके देवलोक गमन पर दुख व्यक्त किया है। इसे प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति भी बताया।

बड़नगर के श्री राधा माधव उदासीन आश्रम, लोहाना कुटी धाम पूरे मालवांचल में विख्यात है। यहां लगातार धार्मिक गतिविधियां चलती रहती हैं जिसमें शामिल होने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है। इसके संस्थापक स्वामी महेश चरण दास महाराज का सोमवार को देवलोक गमन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक पसर गया।

दिवंगत स्वामी महेश चरणदास महाराज ने करीब 3 दशक पूर्व श्री राधा माधव उदासीन आश्रम लोहाना कुटी की स्थापना की थी। वर्ष 1994 से इस आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन में वर्ष भर आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियां चलती रहती थीं।

स्वामी महेश चरणदास महाराज के असामयिक देहांत पर सीएम मोहन यादव व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दुख जताया। सीएम व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित श्री राधा माधव उदासीन आश्रम, लोहाना कुटी धाम के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री महेश चरण दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

धर्म, सेवा एवं साधना को समर्पित महाराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें तथा शोक संतप्त अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति:!

संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, साधना और मानव कल्याण के लिए समर्पित

इसी तरह सीएम मोहन यादव ने स्वामी महेश चरण दास महाराज के ब्रह्मलीन होने पर एक्स हेेंडल पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने लिखा-

उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित श्री राधा माधव उदासीन आश्रम, लोहाना कुटी धाम के संस्थापक, परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री महेश चरण दास जी महाराज के देवलोक गमन का समाचार अत्यंत दुखद है।

महाराज श्री का संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, साधना और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका ब्रह्मलीन होना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में नमन कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके समस्त अनुयायियों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!