6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं की अनूठी पहल, शादियों में बचे भोजन से भरते है जरूरतमंदों का पेट

भोजन व्यर्थ न जाए, इसके लिए युवा लोगों को समझाईश भी देते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
युवाओं की अनूठ पहल, शादियों में बचे भोजन से भरते है जरूरतमंदों का पेट

युवाओं की अनूठ पहल, शादियों में बचे भोजन से भरते है जरूरतमंदों का पेट

भोपाल. शादी समारोह सहित घर परिवार, समाज में होने वाले आयोजनों में आमतौर पर मेहमानों के हिसाब से अधिक भोजन ही बनता है और बाद में बचा हुआ भोजन व्यर्थ चला जाता है।


इसके लिए युवाओं का एक संगठन बचे भोजन को संग्रहित कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है। इसके पीछे उद्देश्य यहीं है कि भोजन व्यर्थ न जाए। सेवा संकल्प युवा संगठन और जीवन सार्थक ग्रुप की यह पहल निरंतर की जा रही है। संगठन के युवा आयोजकों से संपर्क करते हैं, और बचा हुआ भोजन उपलब्ध कराते हैं। यह भोजन गरीब और जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है। भोजन व्यर्थ न जाए, इसके लिए युवा लोगों को समझाईश भी देते हैं।


शादी में बचता है करीब 70 लोगों का भोजन
संगठन के संयोजक प्रकाश मालवीय ने बताया कि आमतौर पर एक शादी में तकरीबन 70 लोगों का भोजन बचता है। हम उसे पीपों में भरकर रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि स्थानों पर बांटतेे हैं। इससे भोजन फेकने से बच जाता है। हमारे ग्रुप में 30 से अधिक युवा शामिल है।