
भोपाल. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटक अब यहां वन्य प्राणियों के दीदार के साथ उद्यान और वन्य प्राणियों के बारे में कई जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। वन विहार के सर्प बाड़े में पर्यटकों को निशुल्क दिखाने के लिए खास थिएटर बनकर तैयार हो चुका है। पर्यटक यहां बड़ी स्क्रीन पर वन विहार पर बनी फिल्म सहित वन्य प्राणियों से जुड़ी रोचक जानकारियों की विश्वस्तरीय फिल्में भी देख सकेंगे। यहां फिल्मों का प्रदर्शन जल्द ही शुरू होगा।
वन विहार प्रबंधन ने बनवाई डॉक्यूमेंट्री, उद्यान और वन्य जीवों के बारे में जान सकेंगे पर्यटक
वन विहार प्रबंधन ने शहर के बीचों-बीच बने इस अनोखे और इकलौते राष्ट्रीय उद्यान पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कराई है। इस डॉक्यूमेंट्री को पर्यटकों को निशुल्क दिखाने के लिए सर्प बाड़े में एक एम्फीथिएटर बनाया गया है। हालांकि यह ओपन एयर नहीं होकर इस गोलाकार थियेटर पर छत लगाई गई है। इसकी गोलाकार दीर्घा में बैठकर एक बार में लगभग 50 से अधिक पर्यटक फिल्म देख सकेंगे।
डॉक्यूमेंट्री के साथ दिखाई जाएंगी 10 से 15 मिनट की अवधि वाली वन्य प्राणियों से जुड़ी फिल्में - फिल्म दिखाने के लिए विशाल स्क्रीन लगाई जा रही है। इस थियेटर में जैसे ही 10-15 पर्यटकों का एक समूह एकत्र हो जाएगा फिल्म का प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। 10 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री के साथ 10 से 15 मिनट की अवधि वाली वन्य प्राणियों से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। पर्यटक यहां बड़ी स्क्रीन पर वन विहार पर बनी फिल्म सहित वन्य प्राणियों से जुड़ी रोचक जानकारियों की विश्वस्तरीय फिल्में भी देख सकेंगे।
पर्यटकों के एकत्र होते ही शुरू हो जाएगी फिल्म
वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन के मुताबिक हमारा उद्देश्य है कि वन विहार आने वाले पर्यटक केवल वन्य प्राणियों को देखें, उनके और वनों के बारे में कुछ रोचक जानकारी भी लेकर जाएं। पर्यटन के साथ ज्ञानार्जन को जोडऩे के कदमों के तहत ही इस थिएटर का निर्माण किया गया है। जल्द ही यहां फिल्मों का प्रदर्शन शुरू होगा।
Published on:
13 Dec 2021 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
