20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव में वोट डालना है तो आज ही करें आवेदन, 22 जनवरी के बाद नहीं मिलेगा मौका

Lok Sabha Elections 2024 -22 जनवरी तक जुड़ेंगे वोटर लिस्ट में नाम, अब तक बढ़े चार हजार मतदाता, लोकसभा चुनाव: आठ फरवरी को होगा सूची का फाइनल प्रकाशन

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 11, 2024

lok-sabha.png

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। 22 जनवरी तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाएंगे। विधानसभा चुनाव में 20 लाख 87 हजार 32 मतदाता थे। इसमें अब तक करीब चार हजार से ज्यादा वोटर जुड़ चुका है। 8 फरवरी को वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। जिले के 2049 बूथों पर छह जनवरी से बीएलओ ने बैठना शुरू कर दिया है जो 22 जनवरी तक बैठेंगे। एक जनवरी 2024 को अठारह साल पूरी हो रही है, वह वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता अपना नाम जुड़वाना सहित अन्य बदलाव भी करा सकेंगे।

विधानसभा चुनाव में जिले के 20 लाख 87 हजार 32 मतदाता थे, जिनमें 10 लाख 74 हजार 56 पुरुष, 10 लाख 12 हजार 804 महिला और 172 डाउनलोड कर सकते हैं वोटर कार्ड जिन लोगों को वोटर कार्ड नहीं मिले हैं, वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ई-वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी एसडीएम कार्यालय में जाकर मदद प्राह्रश्वत् कर सकते हैं। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था बदलते हुए अब वोटर कार्ड स्पीड पोस्ट से भेजना शुरू किया है। अधिक जानकारी के लिए 1950 पर कॉल कर सकते हैं। अन्य मतदाता हैं। सबसे अधिक 3 लाख 93 हजार 213 मतदाता गोङ्क्षवदपुरा में है। नरेला में 3 लाख 49 हजार 123, दक्षिण-पश्चिम 2 लाख 32 हजार 953, मध्य 2 लाख 47 हजार 454 और हुजूर में 3 लाख 70 हजार 806 मतदाता हैं। वहीं बैरसिया में 2 लाख 48 हजार 97, उत्तर 2 लाख 45 हजार 386 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के लिए इसमें वोटरों की और संख्या बढ़ेगी।

सीहोर की एक विधानसभा मिलाकर बनेंगी आठ

लोकसभा चुनाव में सीहोर की एक विधानसभा भोपाल में जुड़ती है। भोपाल की सात और सीहोर की एक विधानसभा को मिलाकर आठ विधानसभा के वोटर भोपाल का सांसद चुनते हैं। ऐसे में करीब 24 लाख से ज्यादा वोटर संख्या होने का अनुमान है।

डाउनलोड कर सकते हैं वोटर कार्ड

जिन लोगों को वोटर कार्ड नहीं मिले हैं, वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ई-वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी एसडीएम कार्यालय में जाकर मदद प्राह्रश्वत् कर सकते हैं। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था बदलते हुए अब वोटर कार्ड स्पीड पोस्ट से भेजना शुरू किया है। अधिक जानकारी के लिए 1950 पर कॉल कर सकते हैं।