5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के इन बाजार में मिलता है सबसे सस्ता सामान

भोपाल के इन इलाकों में जरूर जाएं,यहां आपको मिलेगा काफी सस्ता सामान....।  

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Nisha Rani

Feb 16, 2024

14d93dfc1f8dbe93f18233f9a89dec8e.jpg

झीलों के शहर भोपाल (Bhopal) की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक है, लेकिन यहां की शॉपिंग भी काफी मशहूर है। भोपाल के साथ ही शहर के आसपास भी कई ऐसे स्थान हैं जहां कम खर्च में शॉपिंग की जा सकती है। आप भी शापिंग का मन बना रहे हैं तो राजधानी भोपाल के इन इलाकों में जरूर जाएं...। यहां आपको मिलेगा काफी सस्ता सामान....।

न्यू मार्केट
अगर आपको कपड़ों की खरीददारी करनी है तो भोपाल में स्थित न्यू मार्केट इसके लिए सबसे परफेक्ट जगह है। ज्यादातर भोपाल के स्थानीय लोग सस्ते सामान की तलाश में इसी मार्केट में जाना पसंद करते हैं। यहां महिलाओं के लीए किफ़ायती कीमतों पर सामान मिलता है। जहां कपड़े, जूते-चप्पल और अन्य खरीदारी का सामान भी मिलता है। भोपाल के TT नगर में स्थित इस मार्केट में लगातार भीड़ रहती है और खासकर यहां महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन का सामान भी काफी मिलता है। यदि आप भी आप न्यू मार्केट जा रहे हैं तो शॉपिंग के साथ ही यहां तरह-तरह का टेस्टी खाना भी जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह मार्केट सुबह 10 बजे से शाम के 10 बजे तक खुला रहता है और सोमवार को यहां की ज्यादातर दुकानें बंद रहती हैं।

चौक बाजार
पुराने भोपाल का चौक बाजार भी सस्ते और अच्छे सामान के लिए जाना जाता है। ओल्ड भोपाल का बाजार मतलब चौक बाजार। यह एक पारंपरिक बाजार है। बाजार संकरी गलियों में है, लेकिन समृद्ध विरासत और उत्कृष्ट खरीदारी के अनुभव के लिए अच्छा है। यहां साड़ियों, कपड़ों और पारंपरिक हस्तशिल्प की दुकानें भी काफी हैं। यह बाजार वन स्टॉप डेस्टिनेशन हैं, यहां एक ही जगह पर कई प्रकार का सामान मिल जाएगा। इस इलाके की ज्यादातर दुकानें रविवार को बंद रहती हैं।

बिट्टन मार्केट
नए भोपाल के अरेरा कालोनी से लगा है बिट्टन मार्केट। आसपास के लोगों के लिए शॉपिंग का एक परफेक्ट अड्डा है। यहां पर आपको खूबसूरत हैंडलूम, बैग्स और फुटवियर बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप पुराने भोपाल की तरफ नहीं जाना चाहते हैं तो यहां पर जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको भोपाल के लोकल हैंडलूम की कारीगरी भी देखने का मौका मिलेगा।

10 नंबर मार्केट
यह भी नए भोपाल का महत्वपूर्ण मार्के है, जिसे 10 नंबर मार्केट कहते हैं। युवाओं के लिए लोकप्रिय शॉपिंग स्थल है। भोपाल में किफ़ायती कीमतों पर ट्रेडिंग कपड़े, एक्सेसरीज, फुटवेयर और अन्य सामान खरीदने के लिए यहां सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। यहां सभी ब्रांड की दुकानें भी हैं। नए भोपाल का यह सबसे पॉश इलाका है। इसलिए भी इस बाजार की लोकप्रियता काफी अधिक है।

सराफा बाजार
पुराने भोपाल में स्थित सराफा बाजार अपनी ज्वेलरी के लिए खासा फेमस है। यहां सोने-चांदी की सैकड़ों दुकानें हैं। यहां आपको काफी सही दामों पर सोने और चांदी के गहने मिल जाएंगे। अगर आप शॉपिंग करके थक जाती हैं, तो यहां कि लजीज चाट, पकौड़ी, जलेबी, रबड़ी और कुल्फी फालूदा जैसी टेस्टी डिशेज जरूर ट्राई करें। भोपाल में शॉपिंग के लिए सबसे खास मार्केट्स, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यहां की ज्वेलरी मार्केट सुबह करीब 10 बजे से खुल जाती हैं, वहीं खाने की दुकान रात 8 बजे के बाद से शुरू होती हैं।