
टवीट कर बुरे फंसे दिग्विजय, प्रदेश के कई थानों में एफआईआर
भोपाल। खरगोन साम्प्रदायिक दंगा मामले पर सरकार को घेरने के प्रयास में प्रदेश कांग्रेस ( Congress) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह खुद घिर गए। भाजपा (BJP) आक्रामक हुई, घेराबंदी शुरू की। वहीं उनके खिलाफ प्रदेश कई थानों में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई।
असल में दिग्विजय ने ट्वीट कर जो फोटो पोस्ट की थी, वह बिहार का था। गलती का एहसास होने पर उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन उसके स्क्रीन शॉट दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। दिग्विजय का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय मध्यप्रदेश को बदनाम कर साम्प्रदायिक तनाव फैला रहे हैं। दिग्विजय ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब यह बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।
खरगोन मामले में ओबैसी की भी एंट्री
खरगोन मामले में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई। उन्होंने ट्वीट किया कि मप्र में, मंसूबा-बंद तरीके से कानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है। शिवराज सिंह चौहान भले ही आपकी विचारधारा मस्जिदों को नापाक करने और बुजुर्गों पर हमले को सही ठहराती हो, लेकिन ये न भूलें कि आप संवैधानिक पद पर बैठे हैं, जनता की जान व माल की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। सत्ता के नशे में आप गरीबों के आशियाने उजाड़ रहे हो, याद रखो, आज सरकार आपकी है, कल नहीं होगी।
भाजपा बोली, यह दिग्विजय का पुराना चरित्र
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह का आज का नहीं, बहुत पुराना चरित्र है। एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है, जिसके तहत दिग्विजय सिंह काम कर रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि इस झूठे फोटो को ट्वीट करने के लिए दिग्विजय सिंह पर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और दंगे भड़काने के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए। वहीं मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में क्राइम ब्रांच पहुंचकर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत की। केस दर्ज करने की भी मांग की।
दिग्विजय के ट्वीट पर कांग्रेस ने बनाई दूरी
ट्वीट कर वैकफुट पर आए दिग्विजय से खरगोन मामले में कांग्रेस ने दूरी बनाई। सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय को जब गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। उन्हेंं सलाह दी गई कि आप गलती स्वीकार कर लें। दिग्विजय ने ट्वीट डिलीट कर ऐसा ही किया।
Published on:
12 Apr 2022 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
