
इटारसी के पास पेंचवैली एक्सप्रेस में लगी आग- Photo- patrika.com
Penchvalley Express - मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ। यहां पोला पत्थर स्टेशन पर पेंचवैली एक्सप्रेस में आग लग गई। उस समय यात्री नींद में थे। पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में यह घटना हुई। अचानक आग लगने से जब धुआं फैला तो सो रहे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसी के साथ कोच में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग सक्रिय हुए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। बच्चों और महिलाओं सहित AC कोच में यात्रा कर रहे सभी 72 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
नैनपुर से रवाना होकर इंदौर जानेवाली गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 एसी कोच में आग लगी। बुधवार तड़के यह दुर्घटना घटी। कोच में धुआं भर गया जिससे हड़कंप मच गया।
ट्रेन में आग लगते ही कुछ यात्री सतर्क हो उठे। ट्रेन को चैन खींचकर रोका गया और एसी कोच के यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसमें करीब 72 यात्री थे जोकि सो रहे थे। सभी यात्रियों को अन्य कोचों में बैठाया गया।
यात्रियों ने बताया कि इटारसी स्टेशन के पास पोला पत्थर स्टेशन पर आगजनी की घटना हुई। पेंचवैली एक्सप्रेस का B2 कोच पूरी तरह भरा हुआ था। यात्री गहरी नींद में थे। आग लगने पर कोच में धुआं फैला जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
कई लोगों ने पेेंचवैली एक्सप्रेस के B2 कोच के पैनल से धुआं निकलते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी पैनल में आग लगने के बाद उससे चिंगारियां निकलने लगीं थीं। ट्रेन को तुरंत रोक लिया गया अन्यथा बडी संख्या में लोग हताहत हो सकते थे। इटारसी रेलवे स्टेशन पर तकनीकी अधिकारियों ने दोबारा जांच की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी पैनल में आग लगने के बाद फायर अलार्म बजने लगा। कई घबराए यात्री बिना सामान लिए ही जान बचाने के लिए कोच से तुरंत उतर गए। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद B2 कोच के यात्रियों को अन्य कोच में शिफ्ट किया गया। जिन यात्रियों को थर्ड एसी के बजाय स्लीपर या अन्य श्रेणी के कोच में यात्रा करनी पड़ रही है रेलवे उन्हें किराए का अंतर लौटाएगा। यात्रा पूरी होने के बाद रिफंड मिलेगा। इसके लिए संबंधित यात्रियों को टीटीई से प्रमाण-पत्र लेना होगा।
Updated on:
05 Aug 2026 11:37 am
Published on:
05 Aug 2026 11:17 am
