1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में आजम खान की भैसों के बाद अब MP के इस पूर्व विधायक की भैंसे हुई चोरी, पुलिस को तक झेलनी पड़ी फायरिंग!

यूपी में आजम खान की भैसों के बाद अब चोरों की नजरों में आई एमपी के इस पूर्व विधायक की भैंसे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Apr 2018, 2:28 PM IST

firing on police

भोपाल। नेता केवल स्वयं ही नहीं अपने से जुड़ी हर चीज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, तभी तो कभी उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री आजम खान की भैस की चोरी पूरे देश में चर्चा का विषय रही, इसके बाद डबरा की विधायक इमरती देवी के कुत्ते का गायब होना भी चर्चाओं में बना रहा थ।

वहीं इस बार राजगढ़ के पूर्व विधायक की भैसों की चोरी ने तो पूरे प्रदेश की पुलिस में ही हडकंप मचा दिया है।

इसलिए चर्चाओं में आया ये मामला...
इस पूरे मामले ने हाइप तब पकड़ी जब पूर्व विधायक प्रताप मण्डलोई के यहां से चोरी गई भैंसों की तलाश में माचलपुर गांव पहुंची। यह देख पुलिस पर ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर दी|

सामने आ रही जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित माचलपुर गांव भैंस चोरी या मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर आदि की चोरियों के लिए गिना जाता है।

लायसेंस करेंगे निरस्त...
वहीं फायरिंग की घटना के बाद एसपी सिमाला प्रसाद का कहना है कि गांव में जिनके पास भी बंदूकें हैं उनके लायसेंस निरस्त किए जाएंगे|

ऐसे समझें पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ के समीप पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई के पुश्तैनी गांव आम्बा में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोला और पूर्व विधायक के घर से चार भैस चोरी करके ले गए।


इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चोरी करने वाले लोग राजगढ़ के समीप माचलपुर गांव के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल एक गाड़ी का राउण्ड अप करते हुए उसे पकड़ा, लेकिन उसमें मवेशी नहीं थे।

इसके बाद पुलिस जब सर्चिंग करने गांव में रात में दो बजे पहुंची, तो माचलपुर गांव के लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस को डराने के लिए यह फायरिंग हवा में की गई थी। जिसके बाद तीन थानों का बल एक साथ गांव पहुंचा और आरोपियों की तलाश की।

राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि गांव में कुल 8 लायसेंसधारी लोग रहते हैं। चूंकि गांव मे जो फायरिंग की गई है वह कुछ लायसेंसधारी बंदूक व कुछ अवैध बंदूक से की गई है इसलिए गांव के सभी लायसेंसधारियों के लायसेंस निरस्त किये जाएंगे।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक की भैस चोरी के मामले में कांग्रेसी नेताओं ने भी एसपी से मुलाकात की। उनका कहना है कि इस तरह आए दिन चोरियां हो रही है। पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती।

मजबूरन मालिक को दलालों के माध्यम से अपनी भैसे छुड़ानी होती हैं। उन्होंने एसपी से ऐसे चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।