24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निवाड़ी जिले के ये होंगे पहले कलेक्टर और एसपी, कल से आएगा अस्तित्व में…

मध्यप्रदेश का 52वां जिला निवाड़ी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Sep 2018, 11:37 AM IST

ias/ips

निवाड़ी जिले के ये होंगे पहले कलेक्टर और एसपी, कल से आएगा अस्तित्व में...

भोपाल। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश का 52वां जिला निवाड़ी को बनाया गया है। निवाड़ी नए जिले के रूप में एक अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएगा।

इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लग गई है। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिए गए हैं।

टीकमगढ़ जिले की सीमाओं में उसकी तहसील पृथ्वीपुर, निवाड़ी और ओरछा को अपवर्जित करते हुए तथा समाविष्ट करते हुए एक नया जिला बनाया जायेगा। जिसका निवाड़ी मुख्यालय होगा।

अब कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद सोमवार एक अक्टूबर को यानि कल निवाड़ी प्रदेश के 52वां जिले के रूप में अस्तित्व में आ जाएगा। वहीं सरकार की तरफ से भेजे गए नाम को चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही इस जिले के कलेक्टर की भी घोषणा कर दी गई है। मप्र के नवगठित निवाड़ी जिले के अक्षय सिंह पहले कलेक्टर होंगे, वही जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज आज रविवार को निवाड़ी जिले के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। आयोग ने अक्षय सिंह को कलेक्टर बनाए जाने की मंजूरी दे दी।

ज्ञात हो कि सीएम शिवराज ने टीकमगढ़ के दौरे पर निवाड़ी को चुनाव से पहले जिला बनाने की घोषणा की थी। इस प्रकार चुनाव से पहले सरकार ने अपना वादा पूरा किया, इसे एक बड़ा फैला माना जा रहा है।

यह उत्तरप्रदेश से सटा नया जिला है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद राजस्व विभाग के अवर सचिव ने 29 अगस्त 2016 को जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था।जिसके बाद इस पर शनिवार को कैबिनेट में मुहर लगा दी गई।

जानिये 9 से 10 संभाग और अब 45 से 52 जिले होने की कहानी...
दरअसल 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अलग हुए, तब जिलों की संख्या 45 तथा संभाग 9 थे। इसके बाद 2003 में तीन नए जिलों का गठन किया गया। बुरहानपुर, अनूपपुर, शहडोल को जिला बनाया गया।

इसके बाद 2008 में तीन नए जिले बने अलीराजपुर, सिंगरौली और रतलाम। वहीं निवाड़ी से पहले प्रदेश का 51 वां जिला आगर-मालवा बना था। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 संभाग और 51 जिले हैं, वहीं 10वां संभाग 2008 में शहडोल बनाया गया था।

निवाड़ी उत्तरप्रदेश से सटा नया जिला है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद राजस्व विभाग के अवर सचिव ने 29 अगस्त 2016 को जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद से ही यह कवायद चल रही थी। आज इस फैसले पर मुहर लगी है।