
राजधानी के मोती महल में पहले सिटी म्यूजियम (फोटो सोर्स- एक्स.कॉम)
bhopal news: प्रदेश को जल्द पहला सिटी म्यूजियम (first modern city museum) मिलने जा रहा है। राजधानी भोपाल के मोती महल (Moti Mahal of Bhopal) की एक विंग को पर्यटन निगम 20 करोड़ रुपए से म्यूजियम में तब्दील कर रहा है। दो मंजिला महल का जीर्णोद्धार कर 11 गैलरी बनाई जा रही है। इसमें भोपाल और प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक छटा को आधुनिक तकनीक से दिखाया जाएगा। म्यूजियम में आने वाले सैलानियों को ऑडियो-विजुअल गाइड व क्यूआर कोड स्कैनर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसे स्कैन करते ही हिंदी, अंग्रेजी में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
पर्यटन विकास निगम के एमडी इलैया राजा टी ने बताया कि 178 साल पहले भोपाल की पहली महिला शासक कुदसिया बेगम की बेटी सिकंदर बेगम ने मोती महल बनवाया था। इसी महल की दूसरी विंग में भोज संग्रहालय (Bhoj Museum) बन रहा है। यहां राजा भोज (King Bhoj) के जीवन, पराक्रम, शिक्षा, जनकल्याण के कार्यों की झलक दिखेगी। यहां मध्यभारत के पुरातात्विक खोजों, प्राचीन मूर्तियों, मंदिरों के अवशेष और नवाबी काल की कला भी दिखेगी। म्यूजियम के बनने से पर्यटकों को शहर और आसपास के इतिहास को समझने में आसानी होगी। म्यूजियम क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास को संरक्षित करने का काम करेगा।
Updated on:
30 May 2025 10:31 am
Published on:
30 May 2025 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
