Sawan Ka Pehla Somwar 2025: भगवान शिव का सबसे प्रिय महीने सावन की शुरुआत चार दिन पहले ही हो चुकी है, वहीं आज सावन का पहला सोमवार है। शिव की भक्ति में पूरा प्रदेश रंगा है, शिवालयों में बाबा महाकाल, जय भोलेनाथ, जय शिव शंकर का उद्घोष अल सुबह से ही सुनाई दे रहा है। प्रदेश भर के शिवायों में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। भक्ति और आस्था का कुछ ऐसा तप है कि शिवालयों में देर रात से ही भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई। खासतौर पर महाकालेश्वर उज्जैन और भोपाल का भोजपुर शिव मंदिर और ऐसे ही प्रमुख मंदिरों में दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें मंदिर से कोसों दूर तक नजर आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखें एमपी के शिवालयों में भक्तों की आस्था का मंजर...