
भोपाल सुसाइड केस में पांचवी मौत, पूरा परिवार हारा जिदंगी से जंग
भोपाल. शहर में हुए सामुहिक सुसाइड केस में अब पांचवीं मौत होने के बाद पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। मुखिया संजीव जोशी की पत्नी अर्चना के दम तोडऩे के बाद इस परिवार में कोई नहीं बचा है। इससे पहले परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।
पांचों ने खाया था एक साथ जहर
जानकारी के अनुसार सूदखोरों की प्रताडऩा से परेशान मैकेनिक संजीव जोशी ने गुरुवार की रात अपनी मां, पत्नी व दो बेटियों के साथ जहर खाया था। घटना में संजीव की मां नंदनी व छोटी बेटी पूर्वी की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। जबकि संजीव उनकी पत्नी अर्चना व बड़ी बेटिया ग्रीष्मा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। शनिवार को बड़ी बेटी ग्रीष्मा की भी मौत हो गई थी। इसके बाद संजीव ने भी दम तोड़ दिया, वहीं संजीव की पत्नी के दम तोडऩे से अब पूरा परिवार ही खत्म हो गया है।
भोपाल के आनंद नगर इलाके में रहने वाले मैकेनिक संजीव जोशी के परिवार के पांच सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने महिलाओं की उस गैंग को पकड़ लिया है जिसकी प्रताडऩा से तंग आकर परिवार ने ये कदम उठाया था। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बबली दुबे, उसकी बेटी रानी दुबे और उर्मिला खांबरा व प्रमिला बेलदार के तौर पर हुई है। इन महिलाओं के नाम सुसाइड नोट में भी थे।
Updated on:
29 Nov 2021 11:54 am
Published on:
29 Nov 2021 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
