19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्टफोन फटने के ये हैं 5 कारण, ऐसे बरतें सावधानी

मोबाइल ब्लास्ट कितना खतरनाक है इस बात को समझना जरूरी है क्योंकि फोन ब्लास्ट होना आपको बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Alka Jaiswal

Dec 13, 2016

mobile blast

mobile blast


भोपाल। पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन के फटने की इतनी घटनाएं हो चुकी हैं कि अब इन्हें आम घटनाओं में गिना जाने लगा है। भले ही अब इसे आम घटना के दौर पर लिया जाने लगा हो लेकिन यह कितना खतरनाक है इस बात को समझना जरूरी है क्योंकि फोन ब्लास्ट होना आपको बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आये दिन होने वाले मोबाइल ब्लास्ट की मुख्य वजह को भी समझना जरूरी है...

mobile blast

1. बैटरी का ज्यादा गर्म होना - स्मार्टफोन के फटने का सबसे मुख्य कारण है बैटरी का ज्यादा गर्म हो जाना। अकसर हम फोन को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं जिससे चार्ज होने के बाद भी फोन बिजली के संपर्क में रहता है और उसकी बैटरी ज्यादा गर्म हो जाती है। ज्यादा गर्म हो जाने के कारण बैटरी के पिघलने और फटने की संभावना बढ़ जाती है।

mobile blast

2. गलत चार्जर का इस्तेमाल - अकसर हम ओरिजिनल चार्जर के खराब होने के बाद लोकल चार्जर का इस्तमाल करना शुरू कर देते हैं जो कि हमारे फोन और उसकी बैटरी दोनों के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं।

mobile blast

3. लोकल बैटरी का प्रयोग - एक बार बैटरी खराब हो जाने पर हम अकसर पैसे बचाने के लिए लोकल बैटरी का इस्तमाल करने लगते हैं जो कि चार्ज करने पर जल्दी गर्म हो जाती है और ब्लास्ट जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इन बैटरियों के चार्जिंग सर्किट और इनपुट पावर में किसी भी प्रकार का फॉल्ट होता है, तब भी बैटरी अधिक गर्म होकर फट सकती है।

mobile blast

4. स्मार्ट विंडो का प्रयोग - अकसर हम अपने स्मार्टफोन में स्मार्ट विंडो का इस्तमाल करते हैं जिससे कि हम अपने फोन के फंक्शन को और भी आसान बना सकें, लेकिन आसान बनाने के साथ-साथ यह फंक्शन हमारे फोन की बैटरी पर भी दबाव डालता है।

mobile blast

5. बैटरी के कंपोनेंनट - हमारे स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम आयन की बनी होती है जिसके कारण वह काफी हल्की होती हैं। अगर कभी भी यह उंचाई से गिर जाती है तो इनमें शॉर्ट सर्किट का खतरा बन जाता है जिससे फोन के ब्लास्ट होने की भी संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें

image