21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच महिलाओं ने बहा दी धर्म की गंगा, मोहल्ले का नाम भी रख दिया भगवती

भगवती मोहल्ला रायसेन रोड में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए महिलाओं द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
पांच महिलाओं ने बहा दी धर्म की गंगा, मोहल्ले का नाम भी रख दिया भगवती

पांच महिलाओं ने बहा दी धर्म की गंगा, मोहल्ले का नाम भी रख दिया भगवती

भोपाल. धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि जगाने के लिए आदमपुर छावनी की पांच महिलाओं ने एकजुट होकर भागवत कथा कराई। इस आयोजन के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की। जिस जगह पर भागवत का आयोजन किया गया, उस जगह का नाम भागवती मोहल्ला रख दिया, ताकि यादगार रहे।

11 साल महाराज के मुखारबिंद से बह रही धर्म गंगा

इन दिनों भी कथा का आयोजन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक नवीन छावनी पठार बजरंग कॉलोनी, भगवती मोहल्ला रायसेन रोड में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए महिलाओं द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। इस आयोजन का संरक्षण बजरंग हिन्दू उत्सव समिति समाज सेवा ग्रुप कर रहा है। इस कथा में कथा व्यास केशव महाराज है, जिनकी उम्र 11 साल है। कथा के साथ-साथ विभिन्न प्रसंगों पर झांकी भी सजाई जा रही है। कथा में राजकुमारी मालवीय, उर्मिला विश्वकर्मा, रजनी ठाकुर, सावित्री बाई ठाकुर, राजकुमारी लोधी आदि इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रही है।

यह भी पढ़ें : नौकर ने मालिक को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

कृष्ण रुक्मिणी विवाह की सजाई झांकी
अरेरा कॉलोनी स्थित अवन्तिका पार्क में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकी भी सजाई जा रही है। शनिवार को कथा में कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा हुई। इस मौके पर झांकी सजाकर विवाह मंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इस मौके पर पं. मुकेश महाराज ने कृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। कथा का श्रवण करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, कथा के दौरान भजनों की स्वरलहरियों पर झूमते हुए भी नजर आते हंै।